'हम निजी काम से आए हैं', दिल्ली पहुंचने के बाद बोले चंपई सोरेन, BJP में शामिल होने की चर्चा पर कही ये बात

Champai Soren News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रविवार (18 अगस्त) को भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंच गए हैं। हालांकि, उन्होंने अपने दलबदल की किसी भी अफवाह को खारिज करते हुए कहा कि वह किसी निजी काम से दिल्ली आए हैं।

भाजपा में शामिल होने की अफवाहों पर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए चंपई सोरेन ने कहा, ''हम अपने निजी काम के लिए दिल्ली आए हैं। अभी हमारी किसी से मुलाकात नहीं हुई है।'' क्या JMM छोड़ भाजपा में जाएंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ''अभी हम जहां पर हैं वहीं पर हैं।"

Champai Soren in Delhi

ये भी पढ़ें- 'चंपई सोरेन अच्छे CM थे, उनको हटाना दुर्भाग्यपूर्ण था', BJP नेताओं के बयान से झारखंड में सियासी हलचल तेज

चंपई सोरेन बोले- मैं बेटी से मिलने दिल्ली आया हूं

चंपई सोरेन ने यह भी बताया कि वह अपनी बेटी से मिलने दिल्ली आए हैं। हालांकि इससे पहले भी शनिवार को चंपई सोरेन ने कहा था कि, भाजपा में शामिल होने की अफवाहों को उन्होंने खबरों में ही देखा है।

आज सुबह रविवार को जब चंपई सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हुए, तो ऐसी अफवाहें उड़ीं कि उनके साथ पार्टी के छह विधायक भी हैं और वे भाजपा में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 'हम तो आपके सामने ही हैं', BJP में जाने पर बोले चंपई सोरेन, क्यों हो रही है हेमंत से बगावत की चर्चा?

चंपई सोरेन के क्यों भाजपा में शामिल होने की हो रही है चर्चा?

हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कथित भूमि घोटाले के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद सोरेन परिवार के करीबी माने जाने वाले चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। हालांकि, झारखंड हाई कोर्ट द्वारा हेमंत सोरेन को जमानत दिए जाने के बाद चंपई सोरेन ने 3 जुलाई को पद से इस्तीफा दे दिया।

इसके बाद, अटकलें लगाई जा रही थीं कि चंपई सोरेन कथित तौर पर इस बात से खुश नहीं थे कि उन्हें शीर्ष पद से हटा दिया गया था ताकि हेमंत सोरेन को एक बार फिर झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें- झारखंड में किस महीने में होगा विधानसभा चुनाव? इलेक्शन कमीशन की क्या है योजना, जानें हर डिटेल

भाजपा के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं चंपई सोरेन

सूत्रों के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा उन छह विधायकों से संपर्क करने में असमर्थ रहा है, जो कथित तौर पर चंपई सोरेन के साथ दिल्ली गए थे। सूत्रों ने बताया कि चंपई सोरेन भाजपा के कई शीर्ष नेताओं के संपर्क में हैं। सूत्रों ने बताया कि कल रात वे कोलकाता में थे, जहां उन्होंने बंगाल भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की। चंपई सोरेन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ लगातार संपर्क में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+