BJP के संपर्क में चंपाई सोरेन! 6 MLAs के साथ आ रहे हैं दिल्ली, चुनाव से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज
Champai Soren: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन राज्य में सियासी भूचाल ला सकते हैं। चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ( BJP) में शामिल होने की चर्चाओं के बीच चंपई सोरेन ने आज रविवार (18 अगस्त) को सुबह-सुबह दिल्ली के लिए उड़ान भरी है। उनके साथ उनके निजी कर्मचारी भी थे।
इतना ही नहीं, सूत्रों के मुताबिक चंपई सोरेन के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 6 अन्य विधायक भी उनके साथ दिल्ली आ रहे हैं। यह कदम राजनीतिक अटकलों को और हवा दे रहा है। चंपई सोरेन ने यह कदम भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच उठाया है।

ये भी पढ़ें- 'हम तो आपके सामने ही हैं', BJP में जाने पर बोले चंपई सोरेन, क्यों हो रही है हेमंत से बगावत की चर्चा?
6 विधायकों से संपर्क नहीं कर पा रही है झारखंड मुक्ति मोर्चा
सूत्रों के मुताबिक चंपई सोरेन के साथ छह विधायक भी हैं, जिससे इस बात की अटकलों को बल मिला है कि वे राजनीतिक बदलाव पर विचार कर रहे हैं। चंपई सोरेन के साथ-साथ जिन 6 विधायकों के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है, उनसे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है। सूत्रों के मुताबिक JMM के दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेमब्रोम, समीर मोहंती जैसे विधायक दिल्ली रवाना हुए हैं।
ये भी पढ़ें- 'चंपई सोरेन अच्छे CM थे, उनको हटाना दुर्भाग्यपूर्ण था', BJP नेताओं के बयान से झारखंड में सियासी हलचल तेज
भाजपा के बड़े नेताओं से मिल सकते हैं चंपई सोरेन
चंपई सोरेन ने पिछली रात (17 अगस्त की रात) कोलकाता के एक होटल में बिताई थी। वे कथित तौर पर अपने विकल्प तलाश रहे हैं। ऐसी अफवाहें हैं कि वे भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, चंपई सोरेन ने कोलकाता में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की।
चंपई सोरेन भाजपा के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान के साथ लगातार संपर्क में हैं। हालांकि भाजपा नेताओं के साथ बैठक की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चंपई सोरेन के दिल्ली दौरे और चौहान के साथ उनकी बातचीत के समय ने इस बात पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री अपने राजनीतिक करियर में कोई महत्वपूर्ण बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं।
कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि हेमंत सोरेन परिवार के करीबी सहयोगी चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। चंपई सोरेन इस बात से खुश नहीं थे कि उन्हें अचानक सीएम पद से हटाकर हेमंत सोरेन को एक बार फिर झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया था।
BJP में शामिल होने पर बोले थे चंपई सोरेन- नहीं पता कि क्या अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
हालांकि चंपई सोरेन शनिवार (17 अगस्त) को भाजपा में शामिल होने की अफवाहों का खंडन किया था। खबरों को खारिज करते हुए चंपई सोरेन ने कहा, "मुझे नहीं पता कि क्या अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मुझे नहीं पता कि क्या खबर चलाई जा रही है, इसलिए मैं यह नहीं बता सकता कि यह सच है या नहीं। मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता... हम जहां पर हैं वहीं पर हैं"।
झारखंड के मौजूदा जल संसाधन मंत्री चंपई सोरेन ने 31 जनवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हेमंत सोरेन के प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कथित भूमि घोटाले के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें सीएम बनाया गया था। लेकिन झारखंड हाई कोर्ट द्वारा हेमंत सोरेन को जमानत दिए जाने के बाद चंपई सोरेन ने 3 जुलाई को पद से इस्तीफा दे दिया था।
ये भी पढ़ें- कौन हैं केशव महतो? जिन्हें कांग्रेस ने बनाय झारखंड प्रमुख, चुनाव से पहले बिठाया जबरदस्त जातीय समीकरण












Click it and Unblock the Notifications