दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज के पास मिली बिना सिर की लाश, लाश के साथ बर्बरता ने पुलिस के उड़ाए होश

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बिना सिर वाली लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस के कॉलेज के पास बस स्टैंड से एक व्यक्ति की बिना सिर वाली लाश बरामद हुई। ये लाश एक काले रंग के बैग में भरकर रखी गई थी। हत्यारों की मानसिकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मृतक के हाथ-पांव तक काट डाले गए थे। लाश के साथ की गई इस बर्बरता को देख पुलिस के भी होश उड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें: पूरी दुनिया में छाया इस स्पेशल गेम का बुखार, कई मिलियन लोगों ने किया डाउनलोड

headless body found stuffed in bag near a college of Delhi University

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि ये बैग तिमारपुर थाना क्षेत्र में श्री गुरू तेग बहादुर खालसा कालेज बस स्टैंड के पास मिला। रविवार सुबह 8 बजे पुलिस को एक लावारिश बैग पड़े होने की खबर मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने देखा कि एक बैग में बिना सिर वाली लाश है जबकि उसके हाथ-पैर भी काट डाले गए थे। मृतक की उम्र लगभग 28 से 30 साल के करीब बताई जा रही है।

पुलिस अभी लाश की पहचान नहीं कर सकी है। जबकि लाश के साथ की गई बर्बरता ने पुलिस को सकते में डाल दिया है। दिल्ली पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: केरल में सीपीएम कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, पार्टी ने भाजपा-आरएसएस पर लगाया आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+