केरल में सीपीएम कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, पार्टी ने भाजपा-आरएसएस पर लगाया आरोप
नई दिल्ली। केरल में एक बार फिर से लेफ्ट और राइट विंग के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां सीपीआई(एम) के कार्यकर्ता को भाजपा-आरएसएस के लोगों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार रविवार की रात केरल के कसरगोड जिले के मंजेश्वरन में सीपीएम के कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमे चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।

पुलिस के अनुसार अबूकर सिद्दीकी जिसकी उम्र 21 वर्ष थी और वह मंजेश्वरम के सोनगल गांव का रहने वाला था, उसकी बाई सवार व्यक्ति ने रविवार रात तकरीबन 11 बजे चाकू मार दिया। हालांकि स्थानीय लोग तुरंत उसे मंगलोर के अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां अबूकर की मृत्यु हो गई। घटना के बाद मौक पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है जिससे कि किसी भी तनावपूर्ण माहौल से निपटा जा सके। कर्नाटक के सीमावर्ती इलाकों में भी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया। वहीं सीपीएम ने आरोप लगाया है कि इस हत्या के पीछे आरएसएस-भाजपा के लोग हैं।
इसे भी पढ़ें- भाजपा विधायक की कार पर मथुरा में हमला, कुछ लोगों ने गाड़ी पर फेंके पत्थर












Click it and Unblock the Notifications