'कर्नाटक में 2028 तक नहीं चलेगी कांग्रेस सरकार, मैं फिर से मुख्यमंत्री बनूंगा', एचडी कुमारस्वामी का बड़ा दावा
HD Kumaraswamy: केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने दावा किया है कि कर्नाटक की कांग्रेस की राज्य सरकार 2028 तक नहीं चलेगी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जल्द गिरने वाली है। उन्होंने ये भी दावा किया कि अगर जनता चाहेगी तो 2028 से पहले वह एक बार फिर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे।
एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार (19 अक्टूबर) को कहा, "राज्य में कांग्रेस सरकार 2028 तक नहीं चलेगी। राज्य की जनता और विधायक ही इसे गिराएंगे। कांग्रेस विधायकों में असंतोष बढ़ रहा है। यह सच नहीं है कि हम उनकी सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे हैं।''

ये भी पढ़ें- कांग्रेस पर भड़के एचडी कुमारस्वामी बोले, सीएम की कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार
'जनता मुझे एक और मौका देगी और मैं फिर से सीएम बनूंगा'
एचडी कुमारस्वामी बोले, '' कांग्रेस विधायक और लोग इस सरकार की नींव को अस्थिर कर रहे हैं। फंड के आवंटन की कमी के कारण विधायक गांवों में जाकर लोगों से नहीं मिल पा रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि जनता मुझे एक और मौका देगी और मैं फिर से सीएम बनूंगा। वह मौका 2028 से पहले आएगा... अगर जनता चाहेगी तो मैं सीएम क्यों न बनूं? ''
ये भी पढ़ें- भारत के 11वें PM रहे HD देवगौड़ा के कुनबे में कौन कितना अमीर? दो पोतो ने लगाया कलंक! जानें क्रिमिनल हिस्ट्री
एचडी कुमारस्वामी बोले- मौका दिया गया तो मैं बेहतरीन काम करूंगा।
एचडी कुमारस्वामी ने कहा, ''मेरा 14 महीने का प्रशासन किसी और के प्रभाव में चला। भले ही सरकार दूसरी पार्टी के प्रभाव में चली, लेकिन लोग हमारे द्वारा दिए गए जनहितैषी कार्यक्रमों को नहीं भूले हैं। कर्नाटक एक समृद्ध राज्य है। अगर मुझे मौका दिया गया तो मैं बेहतरीन काम करूंगा। आज पैसे की लूट हो रही है। सरकारी संपत्ति जब्त की जा रही है। यदि इसे रोक दिया जाए, तो हम ऐसे कार्यक्रम लागू कर सकते हैं, जहां लोग सरकार से केवल 2,000 रुपये प्राप्त करने के बजाय कम से कम 10,000 रुपये कमा सकें।"
ये भी पढ़ें- कर्नाटक: HD रेवन्ना के खिलाफ बड़ा एक्शन, SIT ने हिरासत में लिया












Click it and Unblock the Notifications