भारत के 11वें PM रहे HD देवगौड़ा के कुनबे में कौन कितना अमीर? दो पोतो ने लगाया कलंक! जानें क्रिमिनल हिस्ट्री
karnataka Revanna Family Net Worth: यौन उत्पीड़न में फंसे जेडीएस (जनता दल (सेक्युलर) एमएलसी सूरज और पूर्व लोकसभा सदस्य प्रज्वल रेवन्ना ब्रदर्स एक प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 28 साल पहले इनके दादा एचडी देवगौड़ा भारत के 11वें प्रधानमंत्री के रूप में उभरे थे। करीब 10 महीने तक पीएम की कुर्सी पर बैठकर एक नया इतिहास रचा था। वहीं, चाचा एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के पूर्व सीएम रहे हैं। पिता एचडी रेवन्ना और मां भवानी रेवन्ना की जड़ें भी सियासत से जुड़ी हुई रहीं है।
दादा देवगौड़ा के संघर्ष (जेडीएस) को पूरा परिवार लगातार भुना रहा है। खास बात यह है कि पूरा रेवन्ना कुनबा 382 करोड़ का मालिक है। सियासी सफर में क्रिमिनल हिस्ट्री की बात करें तो, देवगौड़ा की साख को पोतों के साथ बेटे कुमारस्वामी ने भी ठेस पहुंचाई है। आइए जानते हैं परिवार में कौन कितना अमीर? किसके दामन पर कितने दाग? पूरा चिट्ठा...

एक झलक एचडी देवगौड़ा पर
- जन्म: 18 मई 1933, हरदनहल्ली, मैसूर (अब कर्नाटक)।
- शिक्षा: सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
- पत्नी: चेन्नम्मा
- बड़ा बेटा- एचडी रेवन्ना (बहू) भवानी, (पौत्र) प्रज्वल और (पौत्र) डॉ. सूरज (पौत्र बहू) सागरिका रमेश
- छोटा बेटा- एचडी कुमारस्वामी (बहू), (पौत्र) निखिल (पौत्र वधू) रेवंती, (परपोता) अव्यान देव, पोती श्रावंती कुमारस्वामी
- संपत्ति- 8 करोड़
- देनदारियां- 98 Lacs
- क्रिमिनल केस- शून्य

राजनीतिक सफर
- 1953: कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और 1962 में पहली बार कर्नाटक विधानसभा के लिए चुने गए।
- 1962 से 1983: लगातार 6 बार विधायक रहे।
- 1969: कांग्रेस छोड़कर स्वतंत्र विधायक बने।
- 1975-77: आपातकाल के दौरान जेल गए।
- 1977: जनता पार्टी के सदस्य बने और 1983 में कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता बने।
- 1994: जनता दल के प्रमुख बने और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने।
प्रधानमंत्री के रूप में:
- 1996: संयुक्त मोर्चा सरकार के तहत भारत के 11वें प्रधानमंत्री बने। 1997 तक प्रधानमंत्री रहे।
- 1999: जनता दल से अलग होकर जनता दल (सेक्युलर) की स्थापना की।

एचडी रेवन्ना के सियासी सफर पर नजर
- जन्म: हरदनहल्ली में 7 दिसंबर 1957 (आयु 66 साल)।
- एचडी रेवन्ना ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर्नाटक विधानसभा में एक विधायक के रूप में की।
- 1994: पहली बार होलेनरसीपुरा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए।
- 2004-2006 के बीच, वे एचडी कुमारस्वामी की सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री रहे।
- 2018: कर्नाटक की गठबंधन सरकार में फिर से मंत्री बने। ऊर्जा मंत्री का पद मिला। बिजली परियोजनाओं के ठेकों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे।
- संपत्ति- 80 करोड़
- देनदारियां- 15 Crore
- क्रिमिनल केस- शून्य
- कितने पढ़ें- लिखे: 1973-74 में 10वीं पास!
- पत्नी: भवानी रेवन्ना
- दो बेटे: सूरज और प्रज्वल।
प्रज्वल रेवन्ना का सियासी सफर, कितने दाग?
- 2019: लोकसभा चुनाव में हासन निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीता। पारंपरिक सीट का मान रखा।
- प्रज्वल रेवन्ना जेडीएस के युवा नेता हैं और पार्टी के युवा विंग में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
- क्रिमिनल केस: अभी तक एडीआर में मुकदमे की सख्या शून्य है। हालांकि, पार्टी कार्यकर्ता ने इनपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हिरासत में भी लिए गए हैं।
- संपत्ति- 40 करोड़ से ज्यादा
- देनदारियां-7 करोड़ से ज्यादा

सूरज रेवन्ना का सियासी सफर, कितने दाग?
- संपत्ति: 65 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति। जिसमें कैश 17 लाख रुपए और वाहन में एक ट्रैक्टर दिखाया गया है।
- देनदारियां: 14 करोड़ रुपए से ज्यादा की देनदारियां।
- क्रिमिनल रिकॉर्ड: एक मामला दर्ज। वर्तमान में पार्टी कार्यकर्ता के साथ यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार किए गए हैं।
सियासी सफर:
- 2021: कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) के रूप में राजनीतिक करियर की शुरुआत की। जेडीएस की ओर से चुनाव लड़ा।
- सूरज रेवन्ना जेडीएस के युवा नेता हैं और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।

एचडी कुमारस्वामी पर एक नजर
- जन्म: 16 दिसंबर 1959, हरदनहल्ली, कर्नाटक।
- पत्नी: कर्नाटक विधान सभा की पूर्व सदस्य अनीता कुमारस्वामी है।
- बेटा: निखिल कुमारस्वामी (अभिनेता और राजनीतिज्ञ)
- बेटी: श्रावंती कुमारस्वामी (राजनीति से दूर)
- संपत्ति- 189 करोड़
- देनदारियां-76 करोड़
- क्रिमिनल केस- 5
सियासी सफर
- 1996: लोकसभा चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वे मांड्या निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए थे।
- कर्नाटक में दो बार CM: पहला कार्यकाल (2006-2007)। दूसरा कार्यकाल (2018-2019)
आपराधिक मामले और विवाद
- खनन घोटाला: 2012 में, कुमारस्वामी पर अवैध खनन और खनन लाइसेंस देने में अनियमितताओं के आरोप लगे। उनके खिलाफ लोकायुक्त ने मामला दर्ज किया, लेकिन अदालत में ठोस सबूत न होने के कारण वे बरी हो गए।
- भूमि आवंटन घोटाला: उन पर अपने कार्यकाल के दौरान भूमि आवंटन में अनियमितताओं के आरोप भी लगे। 2015 में, सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ एक मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।
- आय से अधिक संपत्ति: आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप भी लगे हैं। हालांकि, इन मामलों में कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
अनीता कुमारस्वामी के सियासी सफर पर नजर
- संपत्ति: 167 करोड़ से ज्यादा की दौलत।
- देनदारियां: 104 करोड़ से ज्यादा का कर्ज।
- स्वयं का व्यवसाय: उद्यमी, निखिल एंड कंपनी के नाम और शैली के तहत पेट्रोल और पेट्रोलियम उत्पाद का व्यवसाय और चन्नम्बिका के नाम और शैली के तहत फिल्म निर्माण का व्यवसाय, कस्तूरी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में फिल्म निर्देशक।
- क्रिमिनल केस: शून्य

निखिल कुमारस्वामी के सियासी सफर पर नजर
- संपत्ति: 77 करोड़ से ज्यादा की दौलत।
- पेशा: अभिनेता और राजनीतिज्ञ
- सियासी सफर: 2019 में मांड्या से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए।
- क्रिमिनल केस: शून्य
- पत्नी: रेवंती
- बेटा: अव्यान देव
नोट: सभी जानकारी एडीआर के मुताबिक दी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications