कर्नाटक: HD रेवन्ना के खिलाफ बड़ा एक्शन, SIT ने हिरासत में लिया

कर्नाटक में जद (एस) नेता एचडी रेवन्ना (HD Revanna) को बेंगलुरु के केआर नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दर्ज अपहरण के मामले में एसआईटी अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है। मामले में रेवन्ना के खिलाफ एक दिन पहले एक महिला ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

HD Revanna detained by SIT

क्या है मामला?
जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ पिछले रविवार को हासन जिले के होलेनरसिपुरा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें उनके घर काम करने वाली रसोइया ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। रसोइए की शिकायत के आधार पर इसके बाद गुरुवार की रात मैसूरु में रेवन्ना के विश्वासपात्र सतीश बबन्ना के खिलाफ एक महिला के अपहरण के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने अपहृत महिला को लगाया पता
कर्नाटक पुलिस ने उस महिला का सफलतापूर्वक पता लगा लिया है जिसके बेटे ने एचडी रेवन्ना और उसके सहयोगी सतीश के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। वह अचानक अपने लापता होने के बारे में विशेष जांच दल को अपनी गवाही देने के लिए राजी हो गई है। इस बीच, यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े मामले की भी जांच जारी है।

अचानक लापता हो गई थी लेडी
बताया जा रहा है कि इस महिला ने पांच साल तक रेवन्ना के घर में काम किया था। तीन साल पहले नौकरी छोड़ दी थी। इस महिला के बेटे को एचडी रेवन्ना के करीब सतीश ने 26 अप्रैल को उठा लिया था। इसके बाद महिला घर लौटी। लेकिन रेवन्ना के लोगों ने 29 अप्रैल को साथ ले गए। इसके बाद से महिला लापता थी। महिला के लापता होने के बाद केआर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से ही पुलिस लापता महिला का पता लगाने में जुटी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+