कर्नाटक पर बोले पूर्व पीएम एचडी देवगौडा, अपनी जिंदगी में इस तरह विधायकों की खरीद-फरोख्त नहीं देखी

नई दिल्ली। कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार गिरने पर पूर्व पीएम एचडी देवगौडा ने कहा है कि अपने पूरे राजनीतिक जीवन में उन्होंने ऐसी सियासत नहीं देखी। जेडीएस प्रमुख देवगौडा ने कहा, कर्नाटक में जिस तरह से चीजें घटीं वो आम नहीं हैं। अपनी लंबी राजनीतिक जिंदगी में इस तरह की राजनीति मैंने नहीं देखी। भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और इतनी बड़ी पार्टी इस तरह से होर्स ट्रेडिंग करे, विधायकों को खरीदे। ये पहले कभी नहीं देखा गया।

HD Deve Gowda on karnataka politics jds congress losing trust vote

देवगौडा ने कहा कि सरकार गिरने को लेकर वो किसी को कोई दोष नहीं देंगे। हमें गठबंधन सरकार बनाने को लेकर कोई पछतावा नहीं है। ना ही हम किसी को कोई दोष देंगे। पूर्व सीएम या दूसरे किसी सीनियर मंत्रियों पर हम कोई आरोप नहीं लगाएंगे।

कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन को लेकर पूर्व पीएम एचडी देवगौडा ने कहा कि विचारों को लेकर दोनों पार्टियों में कोई मतभेद नहीं है। बस इतना ही है कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है और जेडीएस क्षेत्रीय दल है।

बता दें कि कर्नाटक की कांग्रेस और जेडीएस की सरकार मंगलवार को विधानसभा में बहुमत साबित करने में असफल रही। जेडीएस-कांग्रेस के 16 विधायकों के इस्तीफे के बाद सरकार को फ्लोर टेस्ट से गुडजरना पड़ा। मंगलवार शाम विधानसभा में विश्वास मत पर वोटिंग कराई गई। सरकार 99 के मुकाबले 105 वोट से गिर गई। सरकार के पक्ष में 99 और खिलाफ में 105 वोट पड़े। कांग्रेस और जेडीएस लगातार ये कह रहे हैं कि उनके विधायकों को भाजपा ने पैसे और बाजू की ताकत से तोड़कर सरकार गिराई है। कई विपक्षी दलों के नेताओं ने कर्नाटक में सरकार गिरने को लोकतंत्र के लिए काला दिन कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+