Haryana Board Results: 10वीं का रिजल्ट घोषित, जींद के कार्तिक ने मारी बाजी
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। रिजल्ट का लिंक बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।। हरियाणा बोर्ड ने इस बार 10वीं की परीक्षाएं 8 मार्च से 31 मार्च के बीच आयोजित कराई थीं।
चंडीगढ़। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। रिजल्ट का लिंक बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। इस बार भी हरियाणा में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। जींद के कार्तिक ने सभी को पछाड़ते हुए प्रदेश में टॉप किया है। हरियाणा बोर्ड ने इस बार 10वीं की परीक्षाएं 8 मार्च से 31 मार्च के बीच आयोजित कराई थीं। 10वीं की परीक्षाओं में कुल 3,83,499 छात्र/छात्राएं बैठे थे।

हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट पहले ही जारी कर चुका है। अब आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट की भी घोषणा कर दी गई है। इस बार परीक्षाओं में कुल 3,83,499 छात्र/छात्राएं बैठे थे। हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में इस साल 55.15 प्रतिशत बच्चे पास हुए।
रेगुलर छात्रों का रिजल्ट जहां केवल इतना था, वहीं ओपन स्कूल के छात्रों का रिजल्ट इससे बेहतर रहा। ओपन स्कूल का रिजल्ट इस बार 66.73 प्रतिशत रहा है। जींद के कार्तिक ने 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में टॉप किया है। वहीं दूसरे नंबर पर तीन बच्चे हैं। सेलिना यादव, सोनाली और हरिओम, तीनों ही प्रदेश में दूसरे नंबर पर हैं।
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया फॉलो करें-
* बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
* Secondary Examination March 2018 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
* रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर डालकर लॉग-इन करें।
* रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकलवा लें।
ये भी पढ़ें: IGNOU: एमबीए में दाखिले के लिए 24 जून को होगी OPENMAT XLIII 2018 प्रवेश परीक्षा












Click it and Unblock the Notifications