सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी, लश्कर और अल बदर को फंडिंग करने वाला हवाला एजेंट गिरफ्तार
नई दिल्ली, अगस्त 19। स्वतंत्रता दिवस के दो दिन बाद ही जम्मू से लश्कर ए तैयबा और अल बदर जैसे आतंकी संगठनों के लिए फंडिंग करने वाले एक हवाला एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी 17 अगस्त को दिल्ली पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय जांच एजेंसियों के ज्वॉइंट ऑपरेशन के तहत हुई। शुक्रवार को अधिकारियों ने इस गिरफ्तारी की जानकारी दी है।
Recommended Video

जम्मू से हुई है गिरफ्तारी
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, दिल्ली पुलिस और कश्मीर पुलिस ने जम्मू बस स्टैंड से मोहम्मद यासीन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। मोहम्मद यासीन पर आरोप है कि वो लश्कर ए तैयबा और अल-बद्र जैसे आतंकी संगठनों को फंडिंग कर रहा था। अधिकारियों ने बताया है कि मोहम्मद यासीन दो दिन पहले जम्मू में एक आतंकी ऑपरेटिव अब्दुल हामिद मीर को लगभग 10 लाख रुपए देने गया था।
मोहम्मद यासीन को लेकर सुरक्षा और जांच एजेंसियों को यह इनपुट मिल रहे थे कि वो कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए फंडिंग कर रहा है। मोहम्मद यासीन के पैसों का इस्तेमाल आतंकी संगठन घाटी में आतंक फैलाने के लिए कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों ने यासीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि विदेशी स्रोतों से अवैध रूप से वित्त पोषित धन का इस्तेमाल घाटी में आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए किया गया था।
अधिकारियों ने बताया है कि मोहम्मद यासीन पुरानी दिल्ली के मीना बाजार में रहता था और पेशे कपड़ा व्यापारी था। मीना बाजार में ही उसकी दुकान थी। इस व्यापार के जरिए मोहम्मद यासीन विदेशों में स्थित सोर्स से हवाला का पैसा लेकर उसे घाटी तक पहुंचा रहा था। पूछताछ के दौरान मोहम्मद यासीन ने खुलासा किया कि हवाला का पैसा दक्षिण अफ्रीका के रास्ते सूरत और मुंबई में भारत भेजा जा रहा था।
-
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
Ladli Behna Yojana: अप्रैल में कब आएंगे 1500 रुपये? जानें किस तारीख को आएगी अगली किस्त -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: किसानों का बढ़ रहा इंतजार, कब आएगी सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त? -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट?












Click it and Unblock the Notifications