सिद्धू की पत्नी नवजोत बोलीं- मैंने नहीं दिया इस्तीफा, बीजेपी ने अच्छा नहीं किया
नई दिल्ली। सोमवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने बीजेपी से इस्तीफा देकर हर किसी को चौंका दिया। इसके थोड़ी देर बाद खबर आयी कि उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी बीजेपी की एमएएल पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन बीजेपी की ओर से नवजोत कौर के इस्तीफे की पुष्टि नहीं की गई थी।
मंगलवार को खुद मिसेज सिद्धू मीडिया के सामने आईं और उन्होंने कहा कि मैंने रिजाइन नहीं किया लेकिन बीजेपी अच्छा नहीं कर रही है। सिद्धू ने काफी कोशिश की वो बीजेपी के सामने अपनी बात रख सकें लेकिन भाजपा सुनने को तैयार ही नही थी इसलिए उन्हें मजबूरी में इस्तीफा देना पड़ा। उनके इस्तीफे की जानकारी मुझे भी मीडिया से ही मिली लेकिन मैंने अभी अपना पद नहीं छोड़ा है।
आप पार्टी ने पंजाब में सही मुद्दे उठाये हैं
बीजेपी वाकई में पंजाब में अच्छा नहीं कर रही है। आप पार्टी ने पंजाब में जो मुद्दे उठाये हैं वो वाकई में सही है। अकाली दल के साथ भाजपा का गठबंधन बिल्कुल सही नहीं है। मेरे और मेरे पति के लिए राजनीति पेशा नहीं बल्कि एक सेवा है। हमारा लक्ष्य पंजाबियों की समस्याएं दूर करना और पंजाब को बचाना है। हम अवसरवादी नहीं है और मुझे कहने में कोई परहेज नहीं कि केजरीवाल ने कई काम ऐसे किये जो कि प्रशंसा के पात्र हैं।













Click it and Unblock the Notifications