बीजेपी की अनदेखी और उपेक्षा से नाराज थे सिद्धू इसलिए छोड़ी पार्टी?
नई दिल्ली। पंजाब चुनाव के ठीक पहले एक बड़ा झटका बीजेपी को लगा है। बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी राज्यसभा सदस्यता से और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने MLA पोस्ट से इस्तीफा दे दिया है।
आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में लंबे वक्त से खबर आ रही थी कि वो बीजेपी के आलाकमान से खुश नहीं थे। उनकी नाराजगी साल 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त खुलकर तब सामने आयी जब अमृतसर सीट से बीजेपी ने सिद्धू की जगह अरूण जेटली को उम्मीदवार बना दिया।
10 साल से सिद्धू सांसद थे लेकिन फिर भी टिकट नहीं मिला
ये बीजेपी की जीती हुई सीट थी, सिद्धू इस सीट पर पूरे 10 साल सांसद थे लेकिन इसके बावजूद बीजेपी ने उन्हें हटाकर जेटली को सीट दे दी और दुर्भाग्यवश जेटली इस सीट से हार गये। जिसके बाद से लगातार खबरें आ रही थीं कि सिद्धू इस बात से काफी नाराज थे और उन्होंने खुले तौर पर अपना गुस्सा पार्टी के आलाकमानों को जताया भी था।
बीजेपी का मलहम सिद्धू के घाव नहीं भर पाया
लेकिन बीजेपी के क्रीम लेयर्स पर असर नहीं पड़ा लेकिन शायद ये राजनीति ही है, यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव है ऐसे में बीजेपी ने सिद्धू को खुश करने की कोशिश की और उन्हें राज्यसभा भेजा लेकिन बीजेपी का ये मलहम शायद सिद्दू के घावों को भर नहीं पाया और आज एमपी बनाये जाने के तीन महीने के अंदर ही सिद्दू ने पार्टी छोड़ दी।
बीजेपी और अकाली दल के गठबंधन से खुश नहीं
यही नहीं उनकी पत्नी नवजोत ने भी आज इस्तीफा दिया है। उनके बारे में भी खबर है कि वो पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के गठबंधन से खुश नहीं थी इसी कारण उन्होंने पार्टी छोड़ी है।
-
Dr. Dharmshila Gupta: कौन हैं डॉ. धर्मशीला गुप्ता? वार्ड पार्षद से राज्यसभा तक, अब बिहार CM रेस में नाम आगे -
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
West Bengal Elections 2026: 'ममता के घर में मोदी', पीएम आज तीन रैलियों को करेंगे संबोधित -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई













Click it and Unblock the Notifications