क्या सच में चाइना में HMPV के बढ़ते मामलों के कारण भयावह स्थित हो गई है? WHO ने बताई सच्चाई
HMPV: चीन में फैले ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ( HMPV) की एंट्री भारत में हो चुकी है। कई राज्यों में एचएमपीवी के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं सोशल मीडिया पर चाइना के वायरल वीडियो और तस्वीरों को देखकर भारत में लोग भयभीत हो गए है।
हालांकि भारत में एचएमपीवी के डर के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चीन की स्थिति बयां की है। डब्ल्यूएचओ ने बताया कि चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार चाइना में एचएमपीवी के कारण वहां कोई असामान्य स्थित नहीं है। चाइना में इस वायरल का असामान्य पैटर्न नहीं देखा गया है। स्वास्थ्य सेवाएं प्रणाली प्रभावित नहीं हुई है। हेल्थ सेवाएं पूरी तरह से काम कर रही है।

बता दें चीन के अस्पतालों में भीड़भाड़ और मास्क पहने लोगों की तस्वीरों और वीडियो सामने आने के बाद भारत के लोगों में दहशत फैल गई है। उन्हें कोविड-19 के शुरुआती दिनों की याद ताजा हो गई।लेकिन डब्ल्यूएचओ ने पुष्टि की है कि किसी बड़े स्वास्थ्य संकट का कोई संकेत नहीं है। चीनी स्वास्थ्य अधिकारी ने इस बात पर जोर दिया है कि स्थिति नियंत्रण में है, पिछले साल की तुलना में अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या कम है और कोई तत्काल स्वास्थ्य चेतावनी जारी नहीं की गई है।
WHO की डॉ. मार्गरेट हैरिस ने बुधवार को आश्वासन दिया कि HMPV कोई नया वायरस नहीं है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। हैरिस ने कहा "इसका नाम असामान्य है, इसलिए इसमें लोगों की रुचि बढ़ गई है लेकिन यह कोई नया वायरस नहीं है। इसकी पहली बार पहचान 2001 में हुई थी, और यह लंबे समय मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications