'HMPV कोई नया वायरस नहीं, मंत्रालय, ICMR की कड़ी नजर', चीन से आई बीमारी पर जेपी नड्डा का बयान
नव वर्ष 2025 की शुरुआत पर HMPV संक्रमण ने एक बार फिर चिंता पैदा कर दी है। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) वायरस संक्रमण के अब तक भारत में चार मामले सामने आए हैं। दो मामले कर्नाटक से, एक गुजरात से और एक कोलकाता से हैं। संक्रमण के खतरे की आशंका के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक बयान जारी बताया है कि यह वायरस नहीं है। भारत में स्वास्थ्य संस्थाएं इस वायरस को लेकर सतर्क हैं।
2025 की शुरुआत होते ही एक नया वायरस सामने आया है, जिससे लोगों में चिंता की लहर है। कोरोना वायरस की तरह ही यह वायरस भी सबसे पहले चीन में पाया गया था। इसे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) कहते हैं। चीन में इस वायरस के फैलने के बीच भारत के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस अब भारत पहुंच गया है।

वर्तमान में भारत में एचएमपीवी के चार मामले सामने आए हैं। दो मामले कर्नाटक से, एक गुजरात से और एक कोलकाता से हैं। यह घटनाक्रम देश के भीतर वायरस के संभावित प्रसार के बारे में चिंता पैदा करता है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि HMPV कोई नया वायरस नहीं है। इसे पहली बार 2001 में पहचाना गया था और यह कई वर्षों से पूरी दुनिया में फैल रहा है। HMPV श्वसन के माध्यम से हवा के माध्यम से फैलता है। यह सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों को प्रभावित कर सकता है। वायरस सर्दियों और शुरुआती वसंत महीनों के दौरान अधिक फैलता है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, चीन में एचएमपीवी के मामलों पर स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र नजर रख रहे हैं। चीन के साथ-साथ पड़ोसी देशों के हालात पर भी पैनी नजर है।"












Click it and Unblock the Notifications