हरियाणा: मंत्री अनिल विज ने रॉबर्ट वाड्रा पर साधा निशाना, बोले-जमीन खरीद की होगी जांच
नई दिल्ली। हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज ने रॉबर्ट वाड्रा की ओर से जमीन खरीदने व फिस उसे डीएलएफ को बेचे जाने वाले मामले की जांच की मांग की है। विज ने ट्वीट कर लिखा कि जब केंद्र में और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी तो उस समय वाड्रा ने सात करोड़ रुपए की जमीन खरीदी। इसके बीद इसी जमीन का सीएलयू परिमट हासिल कर उसे डीएलएफ को 58 करोड़ रुपए में बेच दिया गया।

विज ने कहा कि इस जमीन का ट्रांसफर कानूनी तौर पर हुआ या नहीं इसकी जांच की जानी चाहिए। बात दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब विज इस मामले का सहारा लेकर कांग्रेस और वाड्रा पर निशाना साधते रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने एक बार ट्वीट कर लिखा था कि राहुल गांधी को राजनीति छोड़ कर अपने जीजा राबर्ट वाड्रा के साथ मिलकर प्रापर्टी डीलर की दुकान खोल लेनी चाहिए।
यहां तक की विज ने उनको दुकान का नाम भी सुझाया था। उन्होंने नाम सुझाते हुए कहा था कि इसका नाम राहुल एंड वाड्रा प्रापर्टी डीलर्स हो सकते हैं। बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में चुनाव से पहले विज कांग्रेस को घेरने की कोशिश कर रहे है।
यह भी पढ़ें- वाइस चीफ एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया नए वायुसेना प्रमुख नियुक्त












Click it and Unblock the Notifications