एक तलाक ऐसा भी: शादी के 44 साल बाद बुजुर्ग दंपति हुए अलग, भरा 3.07 करोड़ का भत्ता, वजह चौंकाने वाली
हरियाणा से तलाक का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक किसान ने शादी के 44 साल बाद अपनी पत्नी से अपनी राहें अलग कर लीं। तलाक का ये मामला हरियाणा के करनाल का है। तलाक 3.07 करोड़ रूपये की ऐलिमनि पर तय हुआ जिसे अदा करने के लिए 70 साल से अधिक उम्र के हो चुके पति को अपनी खेती की जमीन बेचनी पड़ी।
तलाक का यह मामला एक दशक से भी ज्यादा वक्त तक कोर्ट में चला जिसके बाद आखिरकार अब जाकर मामले का निपटारा हुआ। दंपति की शादी साल 1980 में हुई थी और उनके तीन वयस्क बच्चे हैं। 2006 में पति ने पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया और तलाक की गुहार लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद से दोनों पति-पत्नी अलग रहने लगे। हालांकि, साल 2013 में करनाल फैमिली कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी।

11 साल हाई कोर्ट में चला केस, 3.07 करोड़ ऐलिमनि
निराश होकर पति ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उच्च न्यायालय में 11 साल की कानूनी लड़ाई के बाद, नवंबर 2023 में मध्यस्थता का सुझाव दिया गया। दोनों पक्ष और उनके बच्चे पति द्वारा भरण-पोषण देने की सहमति के साथ विवाह को समाप्त करने के लिए सहमत हो गए। भुगतान किश्तों में किया गया, जिसमें डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से 2.16 करोड़ रुपये, फसल बिक्री से 50 लाख रुपये नकद और सोने और चांदी के आभूषणों के माध्यम से 40 लाख रुपये दिए गए।
ये भी देखें: Thane News: अकेले वॉक पर जाती थी पत्नी, नाराज पति ने दिया ट्रिपल तलाक, पुलिस ने दर्ज की FIR
पिता की संपत्ति पर अब बच्चों का कोई हक नहीं
पिछले सप्ताह, उच्च न्यायालय ने 22 नवंबर को हुए समझौते को मान्यता देते हुए औपचारिक तलाक को मंजूरी दे दी। उनके समझौते के अनुसार, "प्रथम पक्ष (पति) ने द्वितीय पक्ष (पत्नी) को स्थायी गुजारा भत्ता के रूप में 3.07 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। पत्नी और बच्चों का प्रथम पक्ष या उसके उत्तराधिकारियों के विरुद्ध कोई दावा नहीं होगा। उसकी मृत्यु के बाद भी, शेष बची संपत्ति उत्तराधिकार कानूनों के अनुसार हस्तांतरित की जाएगी, जिसमें द्वितीय (पत्नी) और तृतीय पक्ष (बच्चे) शामिल नहीं होंगे।"
क्या है गुजारा भत्ता?
गुजारा भत्ता यानी ऐलिमनि एक ऐसा वित्तीय सहयोग है जो पति या पत्नी को दिया जाता है जो तलाक के बाद खुद का खर्च नहीं उठा सकते। भारत में, यह आम तौर पर अलग होने पर पुरुषों द्वारा दिया जाता है। न्यायालय विभिन्न कारकों के आधार पर गुजारा भत्ता की राशि निर्धारित करते हैं।
ये भी देखें: हरियाणा के एक व्यक्ति ने 'तलाक पार्टी' दी, बीवी के पुतले संग क्लिक की फोटो, लोग हैरान












Click it and Unblock the Notifications