हर्ष गोयनका ने पूछा- गोल पापड़ GST फ्री फिर चौकोर पापड़ पर GST क्यों? कर विभाग ने दिया जवाब
हर्ष गोयनका ने एक ट्वीट कर गोल और चौकोर पापड़ की तस्वीरें शेयर कीं और पूछा की क्या आप जानते हैं कि गोल पापड़ पर जीएसटी क्यों नहीं लगता जबकि चौकोर आकार के पापड़ जीएसटी के दायरे में आते हैं।
नई दिल्ली, 1 सितंबर। जाने-माने उद्योगपति हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उनके द्वारा किया गया एक ट्वीट चर्चा का विषय बन गया। हर्ष गोयनका ने एक ट्वीट कर गोल और चौकोर पापड़ की तस्वीरें शेयर कीं और पूछा की क्या आप जानते हैं कि गोल पापड़ पर जीएसटी क्यों नहीं लगता जबकि चौकोर आकार के पापड़ जीएसटी के दायरे में आते हैं। क्या कोई एक अच्छा चार्टर्ड एकाउंटेंट सुझा सकता है जो मुझे इसका तर्क समझा सके? हर्ष गोयनका का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।
Recommended Video

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने दिया जवाब
हालांकि जब केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के सामने यह ट्वीट आया तो उसको इसका जवाब देना पड़ा। बोर्ड ने हर्ष गोयंका के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, पापड़ चाहे वह किसी भी आकार का हो उसे जीएसटी अधिसूचना संख्या 2/2017-सीटी (आर) की प्रविष्टि संख्या 96 के माध्यम से जीएसटी से छूट प्राप्त है। यानी केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के मुताबिक पापड़ को जीएसटी फ्री रखा गया है। उस पर किसी प्रकार का टेक्स नहीं लगता। बोर्ड ने कहा कि इसकी पूरी जानकारी केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड की वेबसाइट पर दी गई है।

2014 विंबलडन को लेकर किया ट्वीट हुआ वायरल
RPG इंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्हें ट्वीट्स आए दिन चर्चा का विषय बनते हैं। इससे पहले उन्होंने 2014 के विंबलडन टूर्नामेंट का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें सेरेना विलियम्स और उनकी बहन वीनस विंबलडन में लेडीज डबल्स फर्स्ट राउंड में जार्जियन ओक्साना कलाश्निकोवा और यूक्रेनियन ओल्गा सावचुक के खिलाफ खेल रही थीं। इसे मूल रूप से तराना हुसैन नाम के एक ट्विटर यूजर द्वारा साझा किया गया था, जिसे हर्ष ने रीशेयर किया है।

वायरल हुआ ट्वीट
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सेरेना विलियम्स मैदान पर होती हैं और विंबलडन टूर्नामेंट के दौरान मैच खेल रही होती हैं। इतने में वीनस के वॉली शॉट के कारण बॉल ट्रैमलाइन पर चली जाती है जिसकी वजह से सेरेना को मैच देखने बैठी भीड़ के पास जाना पड़ता है। हालांकि, इतने में हुआ यूं कि जैसे ही वह बॉल लेने के लिए दौड़ी तो वह सबसे आगे बैठे एक शख्स के ऊपर गिर गई जिसे देख लोग चीयर करने लगे। दरअसल, तेज दौड़ने की वजह से खिलाड़ी गिर गई थी और उस शख्स ने उन्हें गिरने से बचाने के लिए पकड़ किया। इस घटना पर खुद सेरेना विलियम्स भी हंसने लगती हैं।












Click it and Unblock the Notifications