हार्दिक पटेल के साथी चिराग पटेल भाजपा में शामिल, पाटीदार आंदोलन में दिया साथ
गुजरात में लगातार पटेलों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही भारतीय जनता पार्टी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पादीदार आंदोलन में हार्दिक पटेल के साथी रहे चिराग पटेल भाजपा में शामिल हो गए हैं।

नई दिल्ली। गुजरात में लगातार पटेलों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही भारतीय जनता पार्टी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पादीदार आंदोलन में हार्दिक पटेल के साथी रहे चिराग पटेल भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पाटीदार आरक्षण आंदोलन के वक्त चिराग हार्दिक के साथ जुड़े थे। चिराग पर भी हार्दिक के साथ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। आंदोलन के बीच में ही दोनों के बीच रिश्तों में दरार पड़ गई थी और दोनों अलग हो गए थे। गुजरात में भाजपा के खिलाफ प्रचार में हार्दिक का साथ देने उतरीं प्रियंका
बीते काफी समय से चिराग हार्दिक पटेल पर पाटीदार आंदोलन को अपने निजी फायदे के लिए इस्तेाल करने का आरोप लगाते रहे हैं। हाल ही में हार्दिक पटेल की एक सीडी सामने आने के बाद भी चिराग ने उन पर निशाना साधा था। चिराग ने खुले खत में लिखा कि हार्दिक ने आंदोलन के पैसों का गलत इस्तेमाल किया और अय्याशी की। समाज ने इसके लिए पैसे नहीं दिए थे।
दिसंबर में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन दिनों पाटीदार आंदोलन के प्रमुख नेता हार्दिक पटेल राज्य में भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर रहे हैं। हार्दिक लगातार भाजपा के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। हार्दिक की पाटीदारों में काफी लोकप्रियता है। ऐसे में उन्हें चुनाव में एक अहम फैक्टर माना जा रहा है। पटेलों को भाजपा का वोटर माना जाता रहा है लेकिन इस बार हार्दिक के चलते हालात जुदा हो सकते हैं, ऐसा माना जा रहा है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications