गुजरात में भाजपा के खिलाफ प्रचार में हार्दिक का साथ देने उतरीं प्रियंका
अहमदाबाद। इस समय देशभर की नजर अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों पर हैं। इन दिनों पाटीदार आंदोलन के प्रमुख नेता हार्दिक पटेल राज्य भर में भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में पाटीदार समाज के युवक-युवतियां उनके साथ लगातार देखे जा सकते हैं।

गुजरात विधानसभा चुनावों की हवा से एमएस यूनिवर्सिटी भी अछूती नहीं है। एमएस यूनिवर्सिटी में प्रियंका जय हो पार्टी से यूनिवर्सिटी की जनरल सेकेट्री चुनी गई हैं। अहमदाबाद मिरर छपी खबर के मुताबिक प्रियंका पटेल हार्दिक के इस आंदोलन में साथ दे रही हैं। आपको बता दे कि प्रियंका पटेल हार्दिक की मुंहबोली बहन हैं। वे दो साल पहले वडोदरा के बाहर बने गांव वरनामा में मिली थीं। तब प्रियंका ने हार्दिक को राखी बांधी थी।

प्रियंका का कहना है कि हार्दिक की सोच, हिम्मत और उनकी पाटीदार युवाओं को लेकर लड़ी गई लड़ाई से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। यह प्रेरणादायक है कि हार्दिक ने इस तरह की बड़ी चुनौती को इतनी कम उम्र संभाला है। वह हार्दिक के आंदोलन के साथ हैं। यह अभियान युवाओं को सुरक्षित रखने के लिए उनके हित में है। प्रियंका अभी बीएससी फाइनल ईयर में हैं।
वे लगातार राज्य में पा़टीदार आंदोलन में हिस्सा ले रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications