5 Crore Watch Controversy: बोले हार्दिक पांड्या-'5 की नहीं 1.5 करोड़ की है WATCH,जो भी चल रहा वो गलत'
मुंबई,16 नवंबर। आज सुबह से एक खबर जबरदस्त चर्चा का विषय बनी है, जिसमें कहा जा रहा है कि टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की दो घड़ियों जिनकी कीमत 5 करोड़ है, उन्हें कस्टम वालों ने एयरपोर्ट पर जब्त कर लिया क्योंकि पांड्या के पास उन घड़ियों को खरीदने का ना तो कोई कागज था और ना ही उन्होंने इसे अपने सामान में डिक्लेयर किया था लेकिन इस मसले पर अब खुद पांड्या ने प्रतिक्रिया दी है और पूरा मामला क्या है इस बारे में खुलकर बताया है।
Recommended Video

'5 की नहीं 1.5 करोड़ की है WATCH'
पांड्या ने अब से थोड़ी देर पहले Tweet किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'आज सुबह से मैं सोशल मीडिया पर कुछ गलत चीजें प्रसारित होते देख रहा हूं, जो कि सच नहीं हैं। सबसे पहली बात मेरी दोनों घड़ियों की कीमत 5 करोड़ नहीं बल्कि 1.5 करोड़ की हैं।'
सामान पर कस्टम ड्यूटी चुकाई
दूसरी बात ये है कि 'मैं 15 नवंबर को सुबह दुबई से आने पर अपना सामान उठाने के बाद मैं स्वेच्छा से मुंबई हवाई अड्डे के सीमा शुल्क विभाग में मेरे द्वारा लाए गए सामानों की घोषणा करने और अपेक्षित सीमा शुल्क का भुगतान करने के लिए गया था। मैंने वहां पर अपने साथ लाए हर सामान की कस्टम ड्यूटी चुकाई है।'

'मैंने अपने सारे जरूरी टैक्स चुकाएं हैं'
हार्दिक ने साफ लिखा है कि ' मैं जो भी सामान दुबई से लेकर आया हूं, वो सब वैध तरीके से खरीदे गए हैं। मैंने कोई बात नहीं छिपाई, मैंने सारे पेपर्स कस्टम डिपार्टमेंट को दिए हैं और जो भी बाकी हैं या फिर कस्टम वालों को चाहिए वो मैं उन्हे जमा भी करा दूंगा । मैंने अपने सारे जरूरी टैक्स चुकाएं हैं। मैंने कोई नियम या कानून का उल्लंघन नहीं किया है। इसलिए सोशल मीडिया पर मुझे लेकर जो कहा जा रहा है वो पूरी तरह से गलत है। मैं भारत का जिम्मेदार नागरिक हूं और हर नियम कानून की पूरी इज्जत करता हूं।'

' मैं शुक्रगुजार हूं मुंबई कस्टम डिपार्टमेंट का'
हार्दिक ने आगे लिखा कि ' मैं शुक्रगुजार हूं मुंबई कस्टम डिपार्टमेंट का, जिन्होंने मेरे साथ पूरा सहयोग किया है, वो मेरे सामान की वैल्युएशन कर रहा है ताकि ड्यूटी वसूली जा सके, जिसे देने का वायदा मैं पहले ही कर चुका हूं, मैंने उन्हें पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। मैंने ना किसी भी तरह के नियम तोड़ा है और ना ही मैंने कोई बात किसी से छिपाई है।'
5 करोड़ की 2 घड़ियों को कस्टम विभाग ने जब्त किया
गौरतलब है कि ऐसा कहा जा रहा था कि क्रिकेटर हार्दिक पांड्या रविवार (14 नवंबर) देर रात भारत पहुंचे लेकिन उनकी 5 करोड़ की 2 घड़ियों को कस्टम विभाग ने जब्त कर लिया क्योंकि हार्दिक के पास उन घड़ियों के बिल नहीं थे और ना ही उन्होंने उसे अपने सामान में इन्हें डिक्लेयर किया था। जिस पर अब टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी ने ट्वीट के जरिए सफाई पेश की है।












Click it and Unblock the Notifications