नहीं रहे महाराष्ट्र में कांग्रेस के दिग्गज नेता गुरुदास कामत, गांधी परिवार के थे बेहद करीबी

Recommended Video

    Gurudas Kamat का निधन, Manmohan Government में रहे थे Minister | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और 63 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कामत ने दिल्‍ली के चाणक्‍यपुरी स्थित प्राइमस अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी प्राइमस अस्‍पताल पहुंची थी। कामत मनमोहन सिंह सरकार में साल 2009 से 2011 के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री रहे थे। कामत के पास पास संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी रहा। महाराष्ट्र में कामत कांग्रेस का बड़ा चेहरा थे।

    ये भी पढ़ें: कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत का निधन

    ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव रहे

    ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव रहे

    गुरुदास कामत का जन्म 5 अक्टूबर, 1954 को हुआ था। वो साल 2009 में मुंबई-नॉर्थ-वेस्ट सीट से लोकसभा के लिए चुनकर आए जबकि 1984, 1991, 1998 और 2004 में मुंबई-नॉर्थ-ईस्ट सीट से सांसद रहे। हालांकि वो 2014 में लोकसभा चुनाव हार गए थे। कामत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के भी सदस्‍य रहे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पेशे से वकील थे मुंबई के आरए पोद्दार कॉलेज से स्नातक थे। कामत को आरए पोद्दार कॉलेज में उत्कृष्ठ छात्र के लिए प्रिंसिपल वेलिंगकर ट्रॉफी से सम्मानित भी किया गया था।

    छात्र नेता के रूप में राजनीति की थी शुरूआत

    छात्र नेता के रूप में राजनीति की थी शुरूआत

    गुरुदास कामत को कांग्रेस ने गुजरात, राजस्‍थान, दादरा एवं नगर हवेली, दमन और दीव का प्रभारी भी बनाया गया था। लेकिन विवादों के बाद 2017 में उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि कुछ ही समय बाद कामत ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था। गुरुदास कामत ने 1972 में छात्र नेता के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। साल 1976 में, उन्हें राष्ट्रीय छात्र संघ के मुंबई यूनिट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

    5 बार लोकसभा के लिए चुने गए

    5 बार लोकसभा के लिए चुने गए

    उन्हें साल 1980 में महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस का महासचिव भी नियुक्त कर दिया गया था। जबकि 1987 में महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया था। उन्हें साल 2003 में मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस पद पर वो 5 सालों तक पार्टी के लिए कार्य करते रहे। उन्होंने यूथ कांग्रेस के प्रतिनिधि के तौर पर रोमानिया के एक सम्मेलन में भाग लिया था। जबकि इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल, 2003 में वो मास्को में भी शामिल हुए थे।

    ये भी पढ़ें: Rafale Deal: अनिल अंबानी की रिलायंस कंपनी ने कांग्रेस प्रवक्ता को भेजा नोटिस, कहा- बोलते समय जिम्मेदारी से व्यवहार करें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+