Rafale Deal: अनिल अंबानी की रिलायंस कंपनी ने कांग्रेस प्रवक्ता को भेजा नोटिस, कहा- बोलते समय जिम्मेदारी से व्यवहार करें

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार राफेल डील के मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन और ट्वीट के जरिए कई बार केंद्र सरकार पर अनिल अंबानी की कंपनी को हजारों करोड़ रुपए का फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ पार्टी के प्रवक्ता भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते रहे हैं। ऐसी ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल कुछ ऐसा बोल गए जिससे अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस डिफेंस और रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर उनसे नाराज हो गई है। इतना ही नहीं कंपनी की ओर से जयवीर शेरगिल को नोटिस भेजा गया है, जिसमें साफ तौर से चेतावनी दी गई है कि वो बोलते समय गंभीरता से व्यवहार करें।

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस डिफेंस और रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर ने भेजा नोटिस

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस डिफेंस और रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर ने भेजा नोटिस

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस डिफेंस और रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर ने कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल को कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें कंपनी ने सख्त लहजे में कहा है कि जयवीर शेरगिल उन्हीं मुद्दों पर बात करें जिसको लेकर उनके पास सबूत हों, अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ सकता है।

जयवीर शेरगिल को भेजा गया नोटिस

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि अभिव्यक्ति और बोलने की स्वतंत्रता का मतलब ये नहीं है कि आप गैर जिम्मेदार तरीके से व्यवहार करें। इसका मतलब ये नहीं है कि आप अपने राजनीतिक हितों के अनुरूप झूठी, भ्रामक और बेतुकी बयानबाजी करें। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से भेजे गए नोटिस में कई कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं, जिनमें रणदीप सुरजेवाला, अशोक चव्हाण, संजय निरुपम, अनुग्रह नारायण सिंह के नाम हैं। इनके अलावा ओमन चांडी, शक्तिसिंह गोहिल, अभिषेक मनु सिंघवी, सुनील कुमार जाखड़ और प्रियंका चतुर्वेदी को लेकर कहा है कि वो भी रिलायंस के खिलाफ गलत, झूठे, भ्रामक बयान देने में शामिल हैं।

राहुल गांधी लगातार उठाते रहे हैं राफेल डील का मुद्दा

राहुल गांधी लगातार उठाते रहे हैं राफेल डील का मुद्दा

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से उठाए जा रहे राफेल डील मुद्दे पर आरोपों पर जवाब देते हुए सोमवार को अनिल अंबानी ने उन्हें एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने लिखा कि कुछ कॉरपोरेट प्रतिद्वंदी इस मुद्दे पर अपने दुर्भावनापूर्ण निहित स्वार्थों के चलते कांग्रेस पार्टी को गुमराह कर रहे हैं। पत्र में उन्होंने लिखा कि राफेल डील के बारे में गलत जानकारी दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+