राजस्थान में गुर्जर आंदोलन जारी, विधानसभा में आज आरक्षण बिल लाएगी गहलोत सरकार
नई दिल्ली। आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर समुदाय के लोगों का आंदोलन बुधवार को भी जारी है। नौकरी और शैक्षणिक संस्थानों में 5 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर 6 दिनों से रेल की पटरियों डेरा जमाए गुर्जर समुदाय के लोगों का कहना है कि सरकार जब तक उनकी मांगों को नहीं मानती तब तक वे अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। वहीं, राज्य सरकार आंदोलन के हल के लिए दिनभर बैठकें करती रही। खबर है कि बुधवार को गहलोत सरकार गुर्जरों के आरक्षण का बिल विधानसभा में पेश करेगी।

गुर्जर आरक्षण बिल पेश करेगी गहलोत सरकार
गुर्जर आरक्षण को लेकर सरकार बुधवार को विधानसभा में बड़ा ऐलान करने जा रही है। गहलोत सरकार विधानसभा में गुर्जर समुदाय के लिए एसबीएस कोटा विधेयक पेश करेगी। विधानसभा में 10 फीसदी गरीब सवर्ण आरक्षण का बिल भी पेश किया जाएगा। राजस्थान के कांग्रेस विधायक जितेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे राज्य में अशांति है और सीएम गहलोत इसको लेकर गंभीर हैं।

बातचीत की सरकार की कोशिश नाकाम, गुर्जरों का आंदोलन जारी
गुजरात के एक कांग्रेस विधायक हिम्मत पटेल ने मलारना डूंगर रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन कर रहे गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला से मुलाकात की और गुर्जर समुदाय के लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी निश्चित रूप से इसका समाधान करेगी। लेकिन गुर्जर नेताओं ने पटरियों और सड़कों से हटने से इनकार कर दिया। गुर्जर आरक्षक संघर्ष समिति के लोग 5 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर सवाई माधोपुर के रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन कर रहें हैं। इनका कहना है कि चुनावी घोषणापत्र में कांग्रेस ने गुर्जर समुदाय को 5 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया था और अब इस वादे को पूरा करना होगा

पटरियों पर बैठे हैं गुर्जर समुदाय के लोग
सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर के गांव मकसूदनपुरा से गुर्जरों ने आठ फरवरी की शाम से आंदोलन शुरू किया था। तब से लेकर अब दिल्ली-मुम्बई रेल मार्ग जाम है। इस पर गाड़ियों का संचालन नहीं हो रहा है। प्रदेशभर में दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। इधर, राजस्थान सरकार ने गुर्जर आंदोलन से निपटने के लिए नई रणनीति बनाई, जिसके तहत सीएमओ में स्तरीय बैठक हुई।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications