ये है लेडी डॉन भूरी, चेहरा खूबसूरत पर है खतरनाक, आशिक भूरा के लिए उठाई तलवार, पढ़ें पूरी कहानी

Recommended Video

    Lady Don Bhuri को Gujarat Police ने किया Arrest, इश्क में उठाए हथियार | वनइंडिया हिंदी

    सूरत। नीचे तस्‍वीर में आप जिस लड़की को देख रहे हैं वो जितनी खूरसूरत है उतनी ही खतरनाक भी। भोली भाली सूरत वाली इस लड़की ने जरायम की दुनिया में जलजला मचा रखा है। उसने इतनी कम उम्र (महज 20 साल) में अपराध जगत में ऐसा नाम कमाया है कि गुजरात पुलिस के सिर का दर्द बन चुकी है। जी हां इसका नाम अस्मिता है और सूरत में लोग इसे लेडी डॉन भूरी के नाम से जानते हैं। अब पुलिस ने भूरी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी सरेआम तलवार लहराते हुए एक दुकानदार से रुपए वसूलने का वीडियो वायरल होने के बाद हुई है। विस्‍तार से जानिए भूरी से जुड़ी हर बात

    क्‍या दिखा था वायरल VIDEO में

    क्‍या दिखा था वायरल VIDEO में

    खूबसूरत शक्ल और सूरत वाली अस्मिता गोहिल उर्फ भूरी को देखने के बाद कोई यकीन नहीं करेगा कि वह एक शातिर अपराधी है। लेकिन उसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वह वराछा इलाके की वर्षा सोसायटी में स्थित एक पान की दुकान वाले को अपने हाथ में तलवार लेकर धमका रही है। उससे जबरन पैसे छीन रही है।

    हाथ में तलवार लेकर सड़क पर कर रही है वसूली

    हाथ में तलवार लेकर सड़क पर कर रही है वसूली

    लेडी डॉन अपने एक साथी के साथ वहां मोटरसाइकिल से आती है। पान वाले को धमकी देती है, जो अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। पान वाला अपनी जेब में रखे रुपये निकालकर लेडी डॉन को सौंप देता है। भूरी अपने साथी के साथ वहां से बाइक पर निकल जाती है। लेकिन फिर लौटकर आती है और पान वाले को धमकी देकर वापस चली जाती है। पान वाला दुकान बंद कर वहां से निकल जाता है। इसके बाद भी लेडी डॉन अस्मिता गोहिल उर्फ़ भूरी और उसका साथी राहुल हाथों में तलवार लहराते हुए सड़क से गुजरने वाले लोगों से वसूली करते थे। मगर उन्हें रोकने की हिम्मत कोई नहीं करता। इसके बाद वो दोनों मौके से फरार हो जाते हैं।

    भूरी का खौफ ऐसा कि FIR भी नहीं करा रहा पान वाला

    भूरी का खौफ ऐसा कि FIR भी नहीं करा रहा पान वाला

    भूरी का खौफ इतना है कि पान वाला एफआईआर कराने थाने भी नहीं गया था। तीन दिन बाद जब लेडी डॉन और उसके साथी की करतूत का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ तो पुलिस ने उस पान वाले को तलाश कर लिया। भूरी के खिलाफ इसके पुलिस ने लेडी डॉन भूरी के खिलाफ लूटपाट, धमकी और मारपीट का मामला दर्ज किया है। भूरी का खौफ सूरत में इस कदर कायम है कि वहां कोई भी उसके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है। इसे पहले होली के बाद भी इस लेडी डॉन का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह अपने साथियों के साथ सड़क पर सरेआम छुरे और तलवारें लहराती नजर आई थी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन वह कुछ दिन बाद जमानत पर छूटकर बाहर आ गई थी।

    नशा नहीं करती लेकिन गुंडों से साथ घूमना है उसका शौक

    नशा नहीं करती लेकिन गुंडों से साथ घूमना है उसका शौक

    लेडी डॉन भूरी पर सूरत में अलग-अलग मामलों में 9 केस दर्ज हैं। वो कोई नशा नहीं करती लेकिन गुंडों के साथ घूमना उसका शौक है। लेडी डॉन अस्मिता उर्फ भूरी पांच बहने हैं। वराछा क्षेत्र में मर्डर केस में गिरफ्तार होने के बाद न्यायालय ने सबूतों के अभाव से उसे निर्दोष छोड़ दिया था।

    ब्‍वॉयफ्रेंड का नाम है भूरा और वो भी कुख्‍यात अपराधी

    ब्‍वॉयफ्रेंड का नाम है भूरा और वो भी कुख्‍यात अपराधी

    बताया जाता है कि जेल से निकलने के बाद ही भूरी की मुलाकात कुख्यात गुनहगार संजय भूरा से हुई थी। दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों साथ रहने लगे। यह रिश्ता उसके परिजनों को पसंद नहीं था, जिससे उन्होंने अपनी लड़की से दूरी बना ली। संजय भूरा के साथ रहने से उसका नाम भूरी डॉन पड़ गया। भूरा पर भी 2 मर्डर सहित 4 से ज्यादा केस दर्ज हैं।
    इसे भी पढ़ें- नाबालिग को अगवा कर कुख्‍यात पप्‍पू सिंह ने मंदिर में बंदूक की नोंक पर भरी मांग, 20 दिन तक साथ रखने के बाद छोड़ गया

    टॉम ब्‍वॉय की तरह रहती है भूरी

    टॉम ब्‍वॉय की तरह रहती है भूरी

    भूरी को टॉम ब्‍वॉय की तरह रहना पसंद है। बचपन में भी उसके ज्‍यादातर दोस्‍त लड़के ही थे। उसकी हरकत से तंग आकर भूरी को उसके पिता ने उसके चाचा के पास सूरत भेज दिया था। लड़कों से नजदीकी के चलते वो ज्‍यादा दिन तक अपने चाचा के घर नहीं रह सकी। कुछ दिनों तक एक लड़के साथ लिव इन रिलेशन में रही तो फिर कुछ दिन तक एक सहेली के साथ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+