गुजरात: कितने वोटों से हुई सबसे बड़ी जीत और कितने कम वोटों से हार?
गुजरात में भाजपा के भूपेंद्र पटेल को सबसे बड़ी, कांग्रेस के जीतू पटवारी को सबसे करीबी जीत
Recommended Video

नई दिल्ली। गुजरात के चुनाव नतीजों का सोमवार को ऐलान कर दिया गया। नतीजों में कई ऐसे दिलचस्प आंकड़े भी सामने आए हैं। गुजरात की काफी सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन कांग्रेस के चौधरी जीतूभाई हरिभाई की जीत सांसे रोकने वाली रही, उन्हें कपराडा सीट पर महज 170 वोट से जीत मिली है। वहीं सबसे बड़ी जीत भाजपा के पटेल भूपेंद्रभाई रजनीकांत को मिली है। भूपेंद्र भाई ने गुजरात विधानसभा की सबसे बड़ी जीत हासिल की है।

सबसे बड़ी और सबसे कम अंतर की जीत
भाजपा के पटेल भूपेंद्रभाई रजनीकांत घाटलोडिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़े। उन्होंने चुनाव में कांग्रेस के पटेल शशिकांत भूराभाई को 1.17 लाख वोट से हराया। भूपेंद्र भाई ने गुजरात विधानसभा की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। भूपेंद्र भाई को 175652 वोट मिले जबकि पटेल शशिकांत को 57902 वोट मिले। वहीं सबसे कम अंतर की जीत गुजरात चुनाव में कांग्रेस के चौधरी जीतूभाई हरिभाई को मिली। उन्होंने भाजपा के राउत मधुभाई को 170 वोट से हराया। जीतूभाई को 93000 वोट मिले जबकि 92830 वोट मिले।

गोधरा में कांग्रेस को मिली 258 वोटों से हार
गोधरा कांड के लिए जाना जाने वाला यह सीट कांग्रेस के हिस्से आते आते रह गया। सिर्फ 258 वोटों ने इस सीट पर नतीजा तय किया। भारतीय जनता पार्टी के सीके राउलजी को जहां 75149 वोट मिले तो कांग्रेस के परमार राजेन्द्रसिंह बणवंतसिंह (लालाभाई) को 74891 वोट मिले। यह सीट राहुल गांधी और कांग्रेस की थोड़ी और कोशिश से जीती जा सकती थी। यह सीट पहले कांग्रेस में रहे सीके राउलजी के पास थी। हालांकि इस चुनाव के लिए उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। ऐसे में अगर कांग्रेस उन्हें रोकने में कामयाब होती तब भी यह सीट उसके हिस्से में आती।

धोलका में कांग्रे को 327 वोटों से मिली हार
यहां पर बीजेपी के भूपेन्द्रसिंह मनुभा चुडासमा कांग्रेस के राठोड अश्विनभाई कमसुभाई के खिलाफ खड़े थे। बीजेपी के लिए यह मुकाबला सबसे मुश्किल भरा रहा। भूपेन्द्रसिंह मनुभा चुडासमा को भले ही जीत मिली लेकिन वोट का अंतर सिर्फ 327 रहा। भूपेन्द्रसिंह मनुभा चुडासमा के 71530 वोट के मुकाबले अश्विनभाई कमसुभाई को 71203 मत मिले।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications