Gujarat election 2017: गुजरात में कांग्रेस को मंदिरों का सहारा तो BJP जादूगरों के भरोसे

congress

नई दिल्ली। बीजेपी हो या कांग्रेस, गुजरात में चुनाव प्रचार के नए नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। बीजेपी की बात करेंगे तो इस बार वो जादूगरों को मैदान में उतार रही है। जादूगर अपनी टोपी में से बीजेपी का झंडा निकालेंगे। इसके लिए तीन दर्जन टीम तैनात की गई हैं और खास तौर से बीजेपी के पक्ष में जादू दिखाने के लिए शो तैयार किए गए हैं। जादूगरों को खास तौर से ग्रामीण इलाकों में भेजा जा रहा है जहां जादूगर ग्रामीण वोटर को जादू के जरिए बीजेपी का प्रचार करेंगे। ये बात अलग है कि कांग्रेस जादूगरों को लेकर बीजेपी का मजाक उड़ा रही है। खुद राहुल गांधी अपनी सभाओं में कह रहे हैं कि विकास के जादूगर नहीं हैं तो इन जादूगरों पर ही बीजेपी को भरोसा रह गया है।

50 हजार पोलिंग बूथ पर चाय पर चर्चा

50 हजार पोलिंग बूथ पर चाय पर चर्चा

इसके अलावा मन की बात, चाय के साथ बीजेपी का बड़ा कैंपेन है जो पूरे 182 विधानसभा सीटों पर एक साथ एक ही दिन में किया गया। इसके लिए 50 सीटों पर पार्टी के दिग्गज नेता रहे और कुल 50 हजार पोलिंग बूथ पर चाय पर चर्चा की गई। खुद अमित शाह भी अहमदाबाद में इस चर्चा में शामिल हुए। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, पीयूष गोयल, उमाभारती, पुरषोत्तम रूपाला, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघानी भी चाय की चर्चा में जुटे। बीजेपी ने मुस्लिम महिलाओं को भी चुनाव प्रचार में जोड़ा है। सूरत में सौ महिलाओं की टीम हाथ में कमल का फूल लेकर प्रचार पर निकलीं। इसके अलावा कई कलाकार जो अब बीजेपी के साथ हैं, वे भी गुजरात में भीड़ खींचने के लिए जुटे हुए हैं। इनमें स्मृति ईरानी, परेश रावल, हेमामालिनी और मनोज तिवारी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर काउंटर अटैक

सोशल मीडिया पर काउंटर अटैक

पार्टी इन मैदानी प्रचार तरीकों के लिए हाईटेक प्रचार पर भी जोर दे रही है। खास तौर से सोशल मीडिया पर फोकस है। फेसबुक और ट्विटर पर कमेंट और उनके काउंटर करने के अलावा शॉर्ट फिल्में बनाईं गई हैं जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह देश का और गुजरात में विकास की गंगा बही है। यही नहीं जातिगत समीकरणों पर ध्यान न देने को कहा जा रहा है और कांग्रेस यदि किसी तरह का मखौल उड़ाने की कोशिश कर रही है तो उसे काउंटर किया जा रहा है। जैसे यूथ कांग्रेस ने जब चाय वाला कह कर मजाक उड़ाया तो उस तस्वीर को लेकर कांग्रेस पर चौतरफा हमला हुआ और इससे घबराई कांग्रेस ने उस तस्वीर को हटा लिया। जादूगरों को लेकर जब राहुल गांधी ने चुटकी ली तो बीजेपी उसे जादू लोककला का अपमान बता रही है।

कॉफी विद कांग्रेस अभियान की तैयारी

कॉफी विद कांग्रेस अभियान की तैयारी

कांग्रेस की चुनाव कैंपेन खुद राहुल गांधी संभाले हुए हैं। इसके लिए वो खुद धुआंधार दौरे कर रहे हैं और आम आदमी से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। चाहे मंदिरों में मत्था टेकना हो या फिर ढाबे पर व्यजंनों का लुत्फ लेने का तरीका हो। युवती के साथ सेल्फी ले रहे हों या फिर जादू की झप्पी दे रहे हों। भीड़ में आम लोगों से मेल जोल बढ़ा रहे हैं। बीजेपी ने गौरव यात्रा निकाली तो उसके जवाब में घर घर कांग्रेस की मुहिम पार्टी ने चलाई। इसके अलावा कॉफी विद कांग्रेस अभियान भी तैयार किया गया। कांग्रेस भी फिल्मी सितारों की सेवाएं लेने की तैयारी में हैं। इनमें राजबब्बर, नगमा और नवजोत सिंह सिद्दू प्रमुख रूप से शामिल हैं।

राहुल का ट्वीट वॉर

राहुल का ट्वीट वॉर

सोशल मीडिया के मामले में भी इस बार कांग्रेस पीछे नहीं है और विकास की पोल खोलने के लिए तमाम वीडियो बनाए गए हैं जो सोशल मीडिया पर भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा राहुल गांधी के ट्विटर एकाउंट से लगभग हर दिन एक ऐसा ट्वीट आ रहा है जो चर्चा का विषय बन रहा है। चाहे हाफिज का मामला हो या फिर मेक इन इंडिया पर सवाल। ट्वीट भी हल्के फुल्के अंदाज में किए जा रहे हैं जो आम लोगों तक पहुंच बना सकें। बीजेपी हो या कांग्रेस, दोनों ही प्रचार के नए तरीकों को अपना रही है और हर संभव कोशिश कर रही हैं कि उनका प्रचार आगे रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+