Direct Tax collection: सरकार की कमाई में जोरदार उछाल, 26 फीसदी बढ़कर टैक्स कलेक्शन 13.63 लाख करोड़ पार

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन (DTC) 26 प्रतिशत बढ़कर 13.63 लाख करोड़ से ज्यादा पहुंच गया है। वित्त वर्ष में अब तक का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 11.35 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो पूरे साल के बजट टारगेट का लगभग 80 प्रतिशत है।

Direct Tax collection

Direct Tax collection: मौजूदा वित्त वर्ष में सरकार की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। अब तक डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन (DTC) 26 प्रतिशत बढ़कर 13.63 लाख करोड़ से ज्यादा पहुंच गया है। इस इजाफे में टीडीएस कटौती और कॉर्पोरेट एडवांस टैक्स का खासा योगदान रहा है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक रिफंड एडजस्ट के बाद इस वित्त वर्ष में अब तक का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 11.35 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो पूरे साल के बजट टारगेट का लगभग 80 प्रतिशत है।

बजट में इस वित्तीय वर्ष में 14.20 लाख करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष कर संग्रह (Direct Tax collection) का अनुमान लगाया गया था, जो पिछले वित्त वर्ष (2021-22) के 14.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक था। इसमें इंडिविजुअल और कॉरपोरेट टैक्स शामिल हैं। 17 दिसंबर, 2022 तक लगभग 2.28 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए हैं, जो कि एक साल पहले की अवधि की तुलना में 68 प्रतिशत अधिक है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने अपने बयान में कहा कि 13,63,649 करोड़ के ग्रोस कलेक्शन में ₹7.25 लाख करोड़ का कॉर्पोरेशन टैक्स (CIT) और प्रतिभूति लेनदेन कर (STT) सहित व्यक्तिगत आयकर (PIT) ₹6.35 लाख करोड़ शामिल है। ऐसे में पता चलता है कि कंपनियों और व्यक्तियों दोनों की कमाई में वृद्धि के साथ अर्थव्यवस्था महामारी से उबर गई है।

पिछले साल की तुलना में 25.90% की वृद्धि

वित्त मंत्रालय के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रत्यक्ष करों का सकल संग्रह (रिफंड के समायोजन से पहले) पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में 10,83,150 करोड़ रुपये की तुलना में 13,63,649 करोड़ रुपये रहा, जो 2021 के संग्रह से 25.90% की वृद्धि दर्ज करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+