केंद्र सरकार ने की अनलॉक-4 की घोषणा, 30 सितंबर तक लागू रहेंगे नए दिशा-निर्देश
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार ने 'अनलॉक 4' के लिए गाइडलाइन की घोषणा कर दी है। नए दिशा-निर्देश 30 सितंबर तक लागू रहेंगे। बता दें कि कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए मोदी सरकार ने मार्च के अंत से लॉकडाउन की घोषणा की थी जो अब अनलॉक के रूप में देशभर में लागू है। 31 अगस्त को अनलॉक-3 समाप्त हो रहा है जिसके मद्देनजर अब सरकार अनलॉक-4 के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है।
Recommended Video

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसको देखते हुए केंद्र सरकार ने अनलॉक की प्रकिया को बढ़ाने का फैसला किया है। इसी दिशा में आज नई गाइडलाइन जारी की गई है। नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक सरकार ने7 सितंबर से मेट्रो चलाने को मंजूरी दे दी है, वहीं अपने महीने के अंत तक यानी 21 सितंबर तक देशभर के धार्मिक आयोजन में 100 लोगों के शामिल होने की भी इजाजत दे दी है। नए गाइडलाइन के मुताबिक 21 सिंतबर से ही मनोरंजन, खेल, सामाजिक, राजनीतिक जैसे कई समारोहों के आयोजन की अनुमति दे दी गई है।
अनलॉक-4 इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में हैं क्योंकि महीनों से बंद स्कूल-कॉलेजों के खुलने को लेकर छात्रों के मन में कई सवाल थे। मोदी सरकार ने अनलॉक-4 में सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया है कि फिलहाल स्कूल-कॉलेज नहीं खुलेंगे लेकिन कंटनेमेंट जोन से बाहर 9 से 12वीं कक्षा तक के छात्र पढ़ाई से संबंधित जानकारी के लिए अपने परिवार की सहमति के बाद शिक्षकों से मिलने स्कूल जा सकेंगे। सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 30 सितंबर, 2020 तक स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: VIDEO: कोविड वार्ड में बेड पर कोरोना मरीजों ने फूंकी सिगरेट, हथकड़ी लगी थीं तो भी करते रहे बदमाशी












Click it and Unblock the Notifications