Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टीआर जेलियांग का इस्तीफा, नेफियो रियो नागालैंड के नए मुख्यमंत्री नियुक्त

गुवाहाटी। नागालैंड के मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने नागालैंड के गवर्नर पीबी आचार्य को अपना इस्तीफा सौंपा। जेलियांग के इस्तीफे के बाद पीबी आचार्य ने एनडीपीपी के नेफियो रियो को मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। नेफियो की संविधान के आर्टिकल 164 (1) के तहत सीएम पद पर नियक्ति की गई है। राज्यपाल ने रियो से 16 मार्च तक विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा है।

एनपीएफ नेता टीआर जेलियांग मंगलवार को ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी देते हुए लिखा कि आज दोपहर मैंने अपने साथ पूरे मंत्रिमंडल का इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है. हम भविष्य में साथ रहेंगे और एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। टीआर जेलियांग ने ट्वीट कर नगालैंड की जनता का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, 'मैं नागालैंड के मतदाताओं को जनादेश देने के लिए धन्यवाद देता हूं. हम राज्य में शांति के लिए मिलकर काम करेंगे.'

एनपीएफ नेता टीआर जेलियांग मंगलवार को ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी देते हुए लिखा कि आज दोपहर मैंने अपने साथ पूरे मंत्रिमंडल का इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है. हम भविष्य में साथ रहेंगे और एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। टीआर जेलियांग ने ट्वीट कर नगालैंड की जनता का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, 'मैं नागालैंड के मतदाताओं को जनादेश देने के लिए धन्यवाद देता हूं. हम राज्य में शांति के लिए मिलकर काम करेंगे।'

आपको बता दें कि हाल ही में खत्म हुए विधानसभा चुनाव में एनपीएफ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उसे 59 में से 27 सीटों पर जीत मिली है। राज्य में 16 सीट जीतने वाली एनडीपीपी ने भाजपा (12 सीट) जनता दल यू की एक सीट और एक निर्दलीय के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+