साल 2024 तक भारत का सड़क नेटवर्क अमेरिका के बराबर हो जाएगा- नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज राज्यसभा में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि साल 2024 तक भारत सड़क विस्तार के मामले में अमेरिका की बराबरी कर लेगा।

नई दिल्ली, 16 मार्च। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज राज्यसभा में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि साल 2024 तक भारत सड़क विस्तार के मामले में अमेरिका की बराबरी कर लेगा। गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि केंद्र 2024 के अंत तक भारत के सड़क ढांचे को अमेरिका के बराबर विकसित करने की योजना बना रहा है। गडकरी ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक प्रश्न का उत्तर देते हुए यह बात कही और सड़क सुरक्षा के बारे में जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए और अधिक प्रयास करने की मांग की।

Nitin Gadkari

भारत का पहला इलेक्ट्रिक हाइवे मेरा सपना- गडकरी

नितिन गडकरी ने आगे कहा कि दिल्ली और जयपुर के बीच भारत का पहला इलेक्ट्रिक हाईवे मेरा सपना है। परिवहन मंत्री ने कहा कि सड़क के बुनियादी ढांचे का विस्तार ही एकमात्र समस्या नहीं है। सड़क इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, लोगों में जागरूकता और शिक्षा जैसे अन्य पहलू भी हैं। गडकरी ने यह भी बताया कि कैसे भारत में लोग आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर लेते हैं।

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उठा रहे आवश्यक कदम
कांग्रेस सांसद एल हनुमंतैया के एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने आगे कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटनाओं की संख्या और राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाली सड़कों का विस्तार करना सरकार की प्रमुख चिंता है जिसके लिए उनका मंत्रालय हर कदम उठा रहा है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: 'बिजली मुफ्त नहीं है और हम माफ नहीं करेंगे', बिजली बिल डिफॉल्टर्स पर भड़के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत

ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर रह रहा विभाग
गडकरी ने कहा कि भारत में हर साल लगभग 1.5 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा देते हैं, इतनी मौतें तो किसी युद्ध में भी नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए हमारा मंत्रालय 'ब्लैक स्पॉट्स' (एक से अधिक रोड एक्सीडेंट वाली जगह) की पहचान कर रहा है। ऐसे स्थानों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+