महाराष्ट्र: 'बिजली मुफ्त नहीं है और हम माफ नहीं करेंगे', बिजली बिल डिफॉल्टर्स पर भड़के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत
अकोला, 28 फरवरी: महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री ने साफ कर दिया कि सरकार बिजली के बिल को माफ नहीं करेगी। ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने बिजली का बिल नहीं जमा कराने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए बिजली कनेक्शन काटने का अल्टीमेटम दिया है। अकोला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिजली मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि बिल का भुगतान नहीं करने वाले लोगों के हम कनेक्शन काटेंगे। दरअसल, मुंबई में रविवार सुबह करीब 70 मिनट के पावर कट और बिजली बिल के माफ करने की बात पर भड़कते हुए ऊर्जा मंत्री ने यह बयान दिया है।
Recommended Video

मुंबई के कई इलाकों में रविवार (27 फरवरी) सुबह पावर कट के चलते एक घंटे से ज्यादा के वक्त से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। सबसे ज्यादा दिक्कत दक्षिण मुंबई के इलाके में हुई, जहां सुबह 9.50 से 10.53 तक बिजली गुल थी। जिसके बाद ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने इस घटना की हाई लेवल जांच के आदेश दिए, साथ ही बिजल बिल का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ भी एक्शन लेने की बात कही।
अकोला में तीखे तेवर दिखाते हुए नितिन राउत ने कहा कि लोग कहते हैं कि हमारे लिए यह करो, हमारे लिए वो करो, लेकिन वे बिजली बिल का भुगतान नहीं करते हैं। इसलिए हमें उनकी बिजली आपूर्ति काटनी होगी। बिजली मुफ्त नहीं है और हम माफ नहीं करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि जब आप लॉकडाउन में घर पर बैठे थे, तो लोग आपके लिए यहां दिन-रात काम कर रहे थे। आपने रेफ्रिजरेटर, कूलर, टीवी, लैपटॉप का इस्तेमाल किया और हमने आपको 24 घंटे बिजली की आपूर्ति प्रदान की। हमारे लोग दिन-रात सड़क पर थे और उनमें से कई की जान चली गई। इसी के साथ उन्होंने डिफॉल्टर्स से बिजली बिल जमा कराने के लिए कहा।












Click it and Unblock the Notifications