दिवाली पर्व पर यहां रात 8-10 बजे के बीच ग्रीन पटाखे जलाने की मिली अनुमति

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू और श्रीनगर में बिक्री और उपयोग के लिए केवल ग्रीन पटाखों की अनुमति दी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार दीवाली और गुरु पर्व पर लोग रात 8-10 बजे यानी दो घंटे तक ग्रीन पटाखे जला सकते हैं, जबकि छठ पूजा पर सुबह 6-8 बजे तक पटाखे के उपयोग की अनुमति होगी। वहीं, क्रिसमस और नव वर्ष की पूर्व संध्या पर रात 11:55 से 12:30 तक पटाखे फोड़ने की अनुमति दी गई है।

firecrackers

हालांकि यूनियन टेरेटरी राजधानी दिल्ली में भी केजरीवाल सरकार ने दीवाली पर्व पर पहले ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति देकर फिर ग्रीन पटाखों के उपयोग और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिससे ग्रीन पटाखों की लाइसेंसिंग खरीदने वाले लाखों व्यापारियों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा था और व्यापारियों ने दीवाली तक ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए अनुमित देने का अनुरोध किया था।

firecrackers

गौरतलब है दिल्ली समेत कुल 7 राज्य दिलाली पर्व पर पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा चुकी है। दुनिया की पांचवीं सबसे प्रदूषित शहरों में एक दिल्ली में पटाखों के उपयोग और बिक्री पर पाबंदी का कदम पहले से दिल्ली के आसमानों पर छाए प्रदूषित हवाओं के मद्देनजर उठाया गया है। हालांकि बीजेपी शासित मध्य प्रदेश सरकार ने दिवाली पर पटाखों की बिक्री और उपयोग पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाने की घोषणा कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+