76 की उम्र में ये क्या करने वाली हैं Hema Malini? पहली बार लाइव स्टेज पर BJP सांसद का नया रूप, मिलेगा सरप्राइज
Hema Malini: हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी जल्द ही अपने फैंस के सामने एक बिल्कुल नए रूप में नजर आने वाली हैं। अपने लंबे फिल्मी सफर में उन्होंने अभिनय, नृत्य और मंच प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया लेकिन अब वह पहली बार लाइव स्टेज पर गाना गाती दिखाई देंगी।
सिंगिंग में दिखेगा हेमा मालिनी का नया अंदाज
हेमा मालिनी का ये खास कार्यक्रम 'द ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट' (The Dream Girl's Diamond Jubilee Concert) के नाम से आयोजित किया जा रहा है, जिसकी चर्चा अभी से फिल्मी गलियारों में शुरू हो गई है।

10 जुलाई 2026 को सजेगी यादों और संगीत की खास महफिल
-आपको बता दें कि ये विशेष कार्यक्रम आगामी 10 जुलाई 2026 को मुंबई में आयोजित होगा। बताया जा रहा है कि ये सिर्फ एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट नहीं होगा बल्कि हेमा मालिनी के पूरे फिल्मी सफर का जश्न भी होगा।
-इस दौरान हेमा मालिनी अपने करियर के कई यादगार किस्से, अनुभव और फिल्मों से जुड़ी कहानियां दर्शकों के साथ शेयर करेंगी। कार्यक्रम का कॉन्सेप्ट ऐसा रखा गया है, जिसमें एक कलाकार खुद अपनी कहानी संगीत और यादों के जरिए दर्शकों तक पहुंचाएगा।
सुपरहिट गानों को गुनगुनाती नजर आएंगी ड्रीम गर्ल
कॉन्सर्ट का सबसे बड़ा आकर्षण हेमा मालिनी का लाइव सिंगिंग डेब्यू माना जा रहा है। खबरों के मुताबिक वह अपनी फिल्मों के कुछ लोकप्रिय गीतों को मंच पर गुनगुनाती नजर आएंगी। इसी वजह से उनके चाहने वालों के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है। दशकों से उन्हें बड़े पर्दे पर देखने वाले फैंस अब पहली बार उनकी आवाज में लाइव प्रस्तुति सुन सकेंगे।
कॉन्सर्ट के अंत में होगा बड़ा सरप्राइज
कार्यक्रम से जुड़ी सबसे दिलचस्प जानकारी ये सामने आई है कि कॉन्सर्ट के आखिर में हेमा मालिनी एक सरप्राइज सॉन्ग भी पेश करेंगी। फिलहाल इस गाने को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है लेकिन इसे लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फैंस सोशल मीडिया पर पहले से ही अंदाजा लगाने लगे हैं कि आखिर वह कौन-सा गाना होगा जिसे हेमा मालिनी इस खास मौके पर पेश करेंगी।
15 कलाकारों का लाइव ऑर्केस्ट्रा बनाएगा शाम को यादगार
-इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए 15 कलाकारों का लाइव ऑर्केस्ट्रा भी शामिल किया गया है। ये ऑर्केस्ट्रा हेमा मालिनी के करियर के अलग-अलग दौर को संगीत के जरिए जीवंत करेगा।
-बताया जा रहा है कि मंच पर हेमा मालिनी के फिल्मी सफर के सुनहरे पल, चर्चित गाने और यादगार किस्सों को बेहद खास अंदाज में पेश किया जाएगा, जिससे दर्शकों को उनके करियर की एक संगीतमय यात्रा देखने को मिलेगी।
चैरिटी के लिए आयोजित हो रहा है ये खास कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार 'द ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट' सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा। ये एक चैरिटी इवेंट भी होगा, जिसे सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की सहायता के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए न सिर्फ हेमा मालिनी अपने फैंस से जुड़ेंगी बल्कि मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकारों के समर्थन में भी योगदान दिया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जुटे कई दिग्गज सितारे
हाल ही में इस कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी फिल्म और संगीत जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस दौरान पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon), पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure), सुरेश वाडकर (Suresh Wadkar), शब्बीर कुमार (Shabbir Kumar), अनु मलिक (Anu Malik) और विजेता पंडित (Vijeyta Pandit) समेत कई कलाकार मौजूद रहे। इसी कार्यक्रम में कॉन्सर्ट का पोस्टर और ट्रेलर भी लॉन्च किया गया था, जिसके बाद ये इवेंट और ज्यादा चर्चा में आ गया।
धर्मेंद्र को समर्पित हो सकती है खास प्रस्तुति
कार्यक्रम से जुड़ी एक और दिलचस्प बात ये सामने आई है कि स्टेज पर धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी की यादगार जोड़ी को समर्पित एक विशेष प्रस्तुति भी देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि इस प्रस्तुति को लेकर तैयारियां चल रही हैं और संगीतकार अनु मलिक के साथ गानों के चयन पर भी चर्चा की जा रही है।
हेमा मालिनी के फिल्मी सफर का जश्न भी मनाएगा जाएगा
हेमा मालिनी का लाइव स्टेज पर पहली बार गाना सिर्फ एक म्यूजिकल इवेंट नहीं बल्कि उनके शानदार फिल्मी सफर का जश्न बनने जा रहा है। अभिनय, नृत्य और राजनीति में अपनी पहचान बना चुकीं ड्रीम गर्ल अब सिंगिंग के जरिए दर्शकों को एक नया अनुभव देने वाली हैं। ऐसे में 10 जुलाई 2026 का ये कॉन्सर्ट उनके फैंस के लिए किसी बड़े सेलिब्रेशन से कम नहीं माना जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications