INDW vs ENGW: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला आज, मोबाइल और टीवी पर ऐसे देखें लाइव एक्शन?

INDW vs ENGW 2nd T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी शनिवार, 30 मई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। चेम्सफोर्ड में खेले गए पहले मैच में 38 रनों की शानदार जीत दर्ज करने के बाद कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना की अगुवाई में टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है।

सीरीज जीतने पर होगी भारत की नजर (INDW vs ENGW 2nd T20I)

आज होने वाले मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति के बावजूद भारतीय टीम ने पहले टी20 में एकजुट होकर दमदार खेल दिखाया। पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने के बाद भारत ने 188/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस मजबूत स्कोर की नींव यास्तिका भाटिया (54 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (69 रन) की अर्धशतकीय पारियों ने रखी।

INDW vs ENGW 1

भारत ने जीता था पहला मैच

जवाब में भारतीय गेंदबाजों की सधी हुई लाइन-लेंथ के आगे इंग्लैंड की टीम 150/8 रन ही बना सकी। भारत की ओर से नंदनी शर्मा ने मध्यक्रम को झकझोरते हुए 3 विकेट चटकाए। इंग्लैंड के लिए मध्यक्रम में एमी जोन्स ने 67 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन उन्हें शीर्ष क्रम का सहयोग नहीं मिला। भले ही मौजूदा सीरीज में मनोवैज्ञानिक बढ़त भारत के पास है।

किसका पलड़ा भारी?

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 36 मैच खेले गए हैं। पिछले 36 में से 24 मुकाबलों में इंग्लैंड ने बाजी मारी है। जबकि 12 मैच भारत ने अपने नाम किया है। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक खेले टी20 मैचों में से केवल एक-तिहाई मुकाबलों में ही जीत दर्ज की है। ऐसे में भारतीय टीम के पास आज इंग्लैंड की धरती पर इस रिकॉर्ड को सुधारने और आगामी वर्ल्ड कप की तैयारियों को पुख्ता करने का एक बड़ा अवसर है।

चोटों से परेशान मेजबान टीम के लिए वापसी की चुनौती

मेजबान इंग्लैंड की टीम इस समय बदलाव और चोटों के दौर से गुजर रही है। नियमित कप्तान की अनुपस्थिति में चार्ली डीन टीम की कमान संभाल रही हैं। इसके अलावा, स्टार ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट का चोट के कारण बाहर होना टीम के संतुलन को प्रभावित कर रहा है। सीरीज को जीवंत रखने के लिए इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को आज ब्रिस्टल की पिच पर अधिक निरंतरता दिखानी होगी।

भारत में लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां देखें?

क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का लाइव प्रसारण भारत में टीवी और डिजिटल दोनों माध्यमों पर देख सकते हैं। भारत में इस सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Ten चैनलों) पर किया जा रहा है। मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+