जम्मू-कश्मीर में DDC और पंचायत चुनाव का ऐलान, कड़ी सुरक्षा के बीच 8 चरणों में होगा मतदान
नई दिल्ली: अगस्त 2019 में एक बड़ा फैसला लेते हुए मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया था। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया। इस बीच कई संगठनों ने घाटी का माहौल खराब करने की कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हुए। जिस वजह से अब जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हो रहे हैं और वहां पर जिला विकास परिषद (डीसीसी), पंचायत और स्थानीय निकाय उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया है। जिसके लिए 28 नवंबर से 19 दिसंबर तक 8 चरणों में मतदान होगा। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
Recommended Video

राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में आठ चरण में चुनावों को करवाने का फैसला लिया गया है। सभी चरणों की वोटिंग सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। इसमें जो डीडीसी और पंचायत चुनाव होंगे वो बैलेट पेपर से करवाए जाएंगे, जबकि नगर पालिका सीटों के उपचुनाव ईवीएम से होंगे। इसके बाद 22 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। शर्मा ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में 10-10 डीडीसी के चुनाव होंगे। एक डीडीसी में 14 निर्वाचन क्षेत्र रखे जाने का निर्णय लिया गया है।
वहीं 1 जनवरी 2020 को जिस मतदाता सूची को सरपंच चुनाव के लिए तैयार किया गया था, उसी का इस्तेमाल इस चुनाव में होगा। इसमें जो डीडीसी चुनाव होंगे वो दलीय होंगे यानी राजनीतिक दल अपना चुनाव चिन्ह प्रत्याशियों को दे सकेंगे, जबकि जो पंचायत चुनाव हैं वो गैरदलीय होंगे। गैरदलीय चुनाव में राजनीतिक पार्टियों को रोल नहीं रहता, प्रशासन ही इसके चुनाव चिन्ह जारी करता है। वहीं 4 नवंबर को चुनाव के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications