FIFA World Cup 2026: कब तक घोषित होंगी वर्ल्ड कप की फाइनल टीमें? एक स्क्वॉड में रख सकेंगे सिर्फ इतने खिलाड़ी

FIFA World Cup 2026: अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (FIFA) ने आगामी वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीमों के चयन और खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपने की अंतिम तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार टूर्नामेंट का दायरा बढ़ाकर 48 टीमें किए जाने के कारण फीफा ने खिलाड़ियों की फिटनेस, चोट और रिप्लेसमेंट से जुड़े नियमों को बेहद स्पष्ट और सख्त रखा है। दिशा-निर्देशों के मुताबिक सभी प्रतिभागी देशों को सोमवार यानी 1 जून 2026 तक अपने 26 सदस्यीय फाइनल टीम की लिस्ट फीफा को सौंपनी होगी।

2 जून को जारी होगी सभी 48 देशों की खिलाड़ियों की लिस्ट (FIFA World Cup 2026)

विभिन्न देशों के फुटबॉल संघ अपनी रणनीतिक सुविधा के मुताबिक इस तारीख से पहले भी अपनी टीमों की घोषणा स्वतंत्र रूप से कर सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कागजी कार्रवाई पूरी करने की अंतिम समय-सीमा 1 जून ही रहेगी। इसके बाद मंगलवार 2 जून 2026 को फीफा सभी 48 देशों के खिलाड़ियों की पूरी सत्यापित सूची एक साथ सार्वजनिक करेगा। फीफा की अंतिम मंजूरी से पहले स्थानीय स्तर पर किए गए किसी भी बदलाव को तब तक अनौपचारिक माना जाएगा।

World Cup 2026 1

23 से 26 खिलाड़ियों का नियम

फीफा ने पिछले विश्व कप चक्र में लागू किए गए विस्तारित स्क्वॉड प्रारूप को इस बार भी बरकरार रखा है। इसका मुख्य कारण टूर्नामेंट में मैचों की बढ़ती संख्या और खिलाड़ियों पर पड़ने वाला अत्यधिक शारीरिक दबाव है। प्रत्येक देश को अपने फाइनल स्क्वॉड में न्यूनतम 23 और अधिकतम 26 खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति होगी।
प्रत्येक टीम को अपने दल में अनिवार्य रूप से कम से कम 3 गोलकीपर शामिल करने होंगे।

IPL इतिहास में क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ही बनती है चैंपियन? अब तक इतनी बार उठा पाई हैं ट्रॉफी!
IPL इतिहास में क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ही बनती है चैंपियन? अब तक इतनी बार उठा पाई हैं ट्रॉफी!

फीफा के नियम है बेहद कड़े

सभी देश पहले ही 35 से 55 खिलाड़ियों की एक लंबी प्रारंभिक सूची फीफा को सौंप चुके हैं। फाइनल टीम में किसी भी खिलाड़ी या रिप्लेसमेंट को केवल इसी सूची में से चुना जा सकता है, इसके बाहर से किसी नए खिलाड़ी को एंट्री नहीं मिलेगी। अंतिम सूची जमा होने के बाद टीमों के पास खिलाड़ियों को बदलने के सीमित और कड़े विकल्प होंगे।

776 रन बनाने के बावजूद IPL 2026 से बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी, अब कब और कहां खेलेंगे अपना अगला मैच?
776 रन बनाने के बावजूद IPL 2026 से बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी, अब कब और कहां खेलेंगे अपना अगला मैच?

यदि फाइनल टीम सौंपने के बाद कोई खिलाड़ी गंभीर रूप से चोटिल या बीमार होता है तो उसे टीम के पहले मैच से ठीक 24 घंटे पहले तक ही बदला जा सकता है। प्रतियोगिता शुरू होने के बाद किसी भी आउटफील्ड खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट नहीं मिलेगा। मैच के दौरान गोलकीपर की भूमिका की संवेदनशीलता को देखते हुए फीफा ने नियमों में ढील दी है। यदि कोई मुख्य गोलकीपर टूर्नामेंट के किसी भी चरण (ग्रुप स्टेज या नॉकआउट) में गंभीर रूप से चोटिल या अस्वस्थ होता है तो उसे किसी भी समय बदला जा सकता है।

IPL 2026 Final: लगातार तीसरा फाइनल खेलेंगे RCB के ये 3 दिग्गज, IPL इतिहास में बनाएंगे अनोखी हैट्रिक!
IPL 2026 Final: लगातार तीसरा फाइनल खेलेंगे RCB के ये 3 दिग्गज, IPL इतिहास में बनाएंगे अनोखी हैट्रिक!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+