कोरोना वायरस की दवा बनाने में एक कदम और नजदीक पहुंचा भारत, CSIR-IICT को मिली बड़ी सफलता
नई दिल्ली। कोरोना की जंग रहा देश इस खतरनाक वायरस के खत्म करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ गया है। कोरोना की दिशा में हैदराबाद स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (IICT) ने बड़ी सफलता हासिल कर ली है। भारत कोरोना की दवा बनाने में एक कदम और बढ़ा चुका है। कोरोना की दवा बनाने की दिशा में आईआईसीटी ने एक कदम और बढ़ा लिया है। कोरोना के खिलाफ सक्रिय दवा घटक विकसित करने की दिशा आईआईसीटी की ओर से स्टेप आगे बढ़ा है।
Recommended Video

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (CSIR-IICT) ने रेमडेसिविर के लिए शुरुआती मटेरियल को सिंथेसाइज्ड किया है। ये कदम एक्टिव फार्मास्युटिकल घटक डेवलप करने के लिए पहला कदम है। इसके लिए प्राइवेट फर्मा कंपनियों की मदद भी ली जा रही है। IICT ने सिप्ला जैसे दवा निर्माताओं के लिए टेक्नॉलॉजी प्रदर्शन भी शुरू किया है । ऐसा करने के पीछे मकसद है कि इमरजेंसी में भारत में इसकी मैन्यूफैक्टरिंग शुरू की जा सके।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक CSIR-IICT द्वारा की स्टार्टिंग मैटेरियल का सिन्थिसाइज़ेशन हासिल कर लिया गया है और भारतीय उद्योग के लिए टेक्नालॉजी डेमन्स्ट्रैशन हो रहे हैं। उन्होंने सोमवार को इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि Covid19 के इलाज के लिए एक और संभावित दवा Favipiravir के लिए CSIR ट्रायल शुरू कर रहा है। इस दवा के क्लिनिकल ट्रायल्स के लिए निजी क्षेत्र के साथ भारत में संभावित लॉन्च पर काम कर किया जा रहा है। इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। अंग्रेजी अखबर हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार रेमेडिसविर में तीन केएसएम, पायरोल, फुरान और एक फॉस्फेट इंटरमीडिएट है।
रिपोर्ट में ये बात सामने आई कि कोरोना से गंभीर रूप से पीड़ित जिन मरीजों को रेमेडेसिविर दवा दी गई उन्हें औसतन 11 दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं रेमडेसिवियर के क्लिनिकल ट्रायल के मुताबिक इस दवा ने इम्प्रूवमेंट टाइम को 5 दिन कम कर दिया। आपको बता दें कि फार्मा कंपनी गिलीड की एंटीवायरस दवा रेमडेसिविर को कोरोना के इलाज में इमरजेंसी प्रयोग के लिए अमेरिकी रेग्युलेटरी से अनुमति मिल गई है। इसे कोरोना से गंभीर रूप से ग्रसित मरीजों पर इस्तेमाल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications