पैसे लेकर दूसरों से प्यार करती थी प्रेमिका, प्रेमी ने कर दिया कत्ल

एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को सरेआम चाकू से गला रेतकर इसलिए हत्या कर दी क्योकि उसके लाख मना करने के बावजूद प्रेमिका दोबारा वेश्यावृति करने लगी थी।

पुणे। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को सरेआम चाकू से गला रेतकर इसलिए हत्या कर दी क्योकि उसके लाख मना करने के बावजूद प्रेमिका दोबारा वेश्यावृति करने लगी थी। यह सनसनीखेज घटना पुणे में वेश्यावृति के लिए कुख्यात पेठ में देर रात मंगलवार को घटी। मौके पर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के सामने हुआ सबकुछ

पुलिस के सामने हुआ सबकुछ

मंगलवार देर रात को पुणे के पेठ में बिनी (उम्र 22) की उसके प्रेमी सुखदेव मडावी (उम्र 27) ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इस मामले में सुखदेव मडावी को गिरफ्तार किया गया है। आश्चर्य की बात यह है कि यह हमला पुलिस की आंखों के सामने हुआ, पुलिस उनके झगड़े को सुलझाने पहुंची ही थी कि तभी सुखदेव ने बिनी पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बचाने की कोशिश की तो एक पुलिस कर्मचारी को भी हाथों पर चाकू से वार कर सुखदेव भागने की फिराक में था। पुलिस ने सुखदेव को उसी समय धर दबोचा। ये भी पढ़ें- जाति छुपाकर पुलिसवाले ने तय की शादी, दुल्हन ने दरवाजे से बारात लौटाई

पेशे से पॉकिटमार है सुखदेव

पेशे से पॉकिटमार है सुखदेव

सुखदेव पेशे से एक पॉकिटमार है। सुखदेव और बिनी की मुलाकात पेठ में ही हुई थी। सुखदेव युवती का रोज का ग्राहक था। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे प्यार करने लगे थे। फिर सुखदेव ने बिनी को वेश्यावृति के दलदल से बाहर निकाला और फिर दोनों एक फ्लैट किराए पर लेकर साथ रहने लगे। दो साल से दोनों साथ रह रहे थे। ये भी पढ़ें- छत पर सोई थी साली, जीजा ने कर दिया रेप

वापस वेश्यावृति करने लगी थी बिनी

वापस वेश्यावृति करने लगी थी बिनी

सुखदेव और बिनी भले दो सालों से साथ रहे थे लेकिन इन दोनों की आपस में बनती नहीं थी। मिली जानकारी के मुताबिक बिनी वापस से वेश्यावृत्ति के धंधे में उतर गई थी जिससे सुखदेव खफा था। मंगलवार की रात वह बिनी को लेने पेठ आया भी था जहां दोनों में काफी वाद विवाद हुआ। इस विवाद के चलते सुखदेव ने गुस्से में आकर चाकू से बिनी पर वार करके उसकी हत्या कर दी। ये भी पढ़ें- कलयुगी पिता ने 15 हजार के लिए बेटी को बेचा, खरीददार ने महीनों किया बलात्कार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+