जाति छुपाकर पुलिसवाले ने तय की शादी, दुल्हन ने दरवाजे से बारात लौटाई
उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान ने अपनी प्रेमिका से शादी छुपाकर उसे उसकी ही जाति का बताकर शादी के लिए राजी कर लिया। लेकिन जब शादी के दिन राज खुला तो दूल्हन ने बारात को दरवाजे से लौटा दिया।
संभल। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान ने अपनी प्रेमिका से शादी छुपाकर उसे उसकी ही जाति का बताकर शादी के लिए राजी कर लिया। लेकिन जब शादी के दिन राज खुला तो बारात में बवाल मच गया। दूल्हन ने बारात को दरवाजे से लौटा दिया। दूल्हा किसी तरह छिपकर गाड़ी में बैठकर फरार हो गया।

क्या है पूरा मामला
संभल जिले के गांव मड़वा के रहने वाले राजपाल सिंह जाटव ने अपनी बेटी चंचल की शादी यूपी पुलिस मैं तैनात गांव हरदासपुर जिला बिजनौर निवासी सत्येंद्र कुमार पुत्र श्री बुद्धसिंह के साथ से तय की। दोनों की शादी 22 मार्च दिन सोमवार को होनी थी। बताया जा रहा है दोनों लड़के लड़की के बीच पिछले 4सालो से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन लड़के ने लड़की से हमेशा अपनी जाति छुपाई। बारात पहुंचने के बाद यूपी के परिजनों को लड़के पक्ष की बिरादरी का पता चल गया। युवक जाटव बिरादरी से है। पुलिसकर्मी सत्येंद्र ने युवती के परिजनों को अपनी जाति जाट बताई और फर्जी तरीके से जाति प्रमाण पत्र जाट बिरादरी का बनवा रखा था। ये भी पढ़े- मेरठ: ASP की पत्नी का आरोप, वर्दी की धौंस दिखा पति करता है शारिरिक शोषण

लड़के ने बनवाई फर्जी जाति प्रमाण-पत्र
बारात पहुंचने के बाद जब लड़की पक्ष के लोगों को उसकी जाति के बारे में जानकारी लगी तो उन्होंने ड्रामा खड़ा कर दिया लड़की के मामा ने आरोप लगाया कि युवक ने फर्जी तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनवा कर अपनी जाति बदली है जिससे वह झांसा में देकर शादी करना चाहता था। दोनों की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी, बारात भी युवती के घर पहुंच गई थी लेकिन... ये भी पढ़ें- छत पर सोई थी साली, जीजा ने कर दिया रेप

पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया
दूल्हे पक्ष के लोगों ने बारात में दावत नाश्ता भी कर लिया था कि तभी जयमाल से कुछ ही देर पहले मामला बिगड़ गया और बारात को वापस बैरंग लौटना पड़ा। विवाद की स्थिति देख बाराती धीरे-धीरे बारात से निकल लिये। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 4 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिसकर्मी संभल के कोतवाली टांडा पुलिस चौकी पर तैनात है। पुलिस ने यूवती के पिता की तहरीर पर बिलारी थाने में दूल्हे व उसके भाई पिता 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ये भी पढ़ें- '6 मासूम बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी मां, भीख मांगने को मजबूर बच्चे












Click it and Unblock the Notifications