IPS अरुण बोथरा से लड़की ने पूछा- आप मेरे ब्वॉयफ्रेंड को बर्थडे विश कर देंगे? जानिए क्या मिला जवाब

भुवनेश्वर, 29 मई। सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा का एक ट्वीट फिर से चर्चा में है। लोगों की मदद करने और कई मुद्दों पर खुलकर बोलने वाले अरुण बोथरा की फैन फॉलोइंग व लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। वह अब दूसरे लोगों के लिए प्रेरणा बन गए हैं, कुछ युवा उनकी तरह जिंदगी में सफल बनना चाहते हैं। ऐसे ही एक युवक की गर्लफ्रेंड ने अरुण बोथरा से आग्रह किया कि वह उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं दें, इससे उसका मनोबल बढ़ेगा।

सोशल मीडिया पर अरुण बोथरा का ट्वीट वायरल

सोशल मीडिया पर अरुण बोथरा का ट्वीट वायरल

लड़की के ऐसे ट्वीट और रिक्वेस्ट पर कोई और अधिकारी होता तो शायद उसे नजरअंदाज कर दिया होता, लेकिन अधिकारी अरुण बोथरा अपने अलग अंदाज के लिए ही जाने जाते हैं। उन्होंने ना सिर्फ लड़की के ट्वीट का जवाब दिया बल्कि उसके ब्वॉयफ्रेंड को एक शर्त पर बर्थडे विश करने की बात मान ली। हालांकि शर्त भी ऐसी थी जिसे जानकर सोशल मीडिया यूजर्स के मन में अरुण बोथरा के लिए सम्मान और बढ़ गया।

लड़की ने ट्वीट में क्या लिखा?

लड़की ने ट्वीट में क्या लिखा?

ऑफिसर अरुण बोथरा ने उस लड़की का एक नोट साझा किया है जिसमें उसने लिखा, 'आशा करती हूं आप ठीक होगें। ये संदेश एक छोटी सी अपील है, मेरे ब्वॉयफ्रेंड का जन्मदिन है और पिछला महीना उसके लिए काफी कठिन रहा। मैं सिर्फ इतना चाहती हूं कि उसकी मुस्कान फिर से लौट आए और ये दिन उसके लिए सबसे खास बनाना चाहती हूं।'

लड़की की बातों ने जीता अरुण बोथरा का दिल

लड़की की बातों ने जीता अरुण बोथरा का दिल

लड़की ने अरुण बोथरा से आगे कहा, 'मेरा आग्रह है, क्या आप ट्वीट के जरिए उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे?' लड़की ने अपने प्रेमी के जन्मदिन की तारीख और उसका ट्विटर हैंडल भी शेयर किया है, जिसे अरुण बोथरा ने छिपा दिया है। लड़की ने आईपीएस अधिकारी से अपील करते हुए कहा, 'आपकी शुभकामनाएं उसकी जिंदगी बदल सकती हैं।' लड़की के इस मैसेज ने अरुण बोथरा का भी दिल जीत लिया और वह उसकी बात मान गए।

आईपीएस ऑफिसर ने मांगा एक वादा

अरुण बोथरा ने लड़की के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा, 'डन डील, पर पहले प्रोमिस करो कि शादी के बाद भी बंदे का इतना ही ध्यान रखोगी।' अरुण बोथरा का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, ज्यादातर महिला ट्विटर यूजर्स ने उनकी खूब प्रशंसा की है। वहीं दिव्या मित्रा नाम की ट्वियर यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'शिट मैन...आज सिंगल होने पर दुख हो रहा है...सर से अपने वाले को विश भी नहीं करवा पाएंगे।'

यह भी पढ़ें: बेइंतहा इश्क का दर्दनाक अंत: प्रेमिका के घर के बाहर प्रेमी ने लगा ली आग, आखिरी सांस तक कहता रहा सिर्फ एक बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+