बेइंतहा इश्क का दर्दनाक अंत: प्रेमिका के घर के बाहर प्रेमी ने लगा ली आग, आखिरी सांस तक कहता रहा सिर्फ एक बात

चेन्‍नई, 25 मई। आज के दौर में जब रिश्‍ते, नाते, प्‍यार, मोहब्‍बत और जजबात वक्‍त से पहले ही साथ छोड़ दे रहे हैं तो ऐसे में कोई किसी के लिए जान दे दे तो इसे अव्यावहारिक ही कहा जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ है। 25 साल के विजय ने खुद को सिर्फ इसलिए खत्‍म कर लिया ताकि वो जिस लड़की से प्‍यार करता हैं उसे खरोंच तक ना आए। मरते-मरते तक विजय ने सिर्फ यही कहा कि अपर्णा को कुछ नहीं होना चाहिए। मामला तमिलनाडु के कराईकुडी इलाके का है। पुलिस ने विजय के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजते हुए इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

कॉलेज में पढ़ाई के दौरान विजय की अर्पणा से हुई थी मुलाकात

कॉलेज में पढ़ाई के दौरान विजय की अर्पणा से हुई थी मुलाकात

जानकारी के मुताबिक विजय इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान अपर्णा से मिला था। यहीं पर दोनों की थोड़ी-थोड़ी बात मुलाकात में और मुलाकात देखते ही देखते प्‍यार में बदल गई। दो रिलेशनशिप में आ गए और साथ रहने का प्‍लान बना लिया। पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद विजय की नौकरी लग गई और वो चेन्‍नई आ गया। दोनों घंटों एक दूसरे से फोन पर बात करते थे। फिर अचानक अपर्णा का नंबर ऑफ बताने लगा। इस बीच विजय को उसके दोस्‍तों ने बताया कि अपर्णा के घर वालों को उनके रिश्ते के बारे में पता चल गया है और उन्‍होंने अपर्णा का फोन छीन लिया है ताकि वो बात न कर सके।

अपर्णा का हाथ मांगने रिश्‍तेदारों को लेकर पहुंचा विजय

अपर्णा का हाथ मांगने रिश्‍तेदारों को लेकर पहुंचा विजय

इस बात को जानने के बाद विजय अपने रिश्‍तेदारों को लेकर अपर्णा के घर पहुंच गया और शादी का प्रस्‍ताव रख दिया। लेकिन अपर्णा के घर वाले इसके लिए राजी नहीं हुए। इसके बाद विजय ये कहते हुए वहां से आ गया कि वो उनसे मिलने एक हफ्ते बाद फिर आएग और शादी की अनुमति मांगेगा, तबतक वो इस रिश्‍ते पर सोच विचार कर लें। विजय के जाने के बाद अपर्णा के घर वालों ने कराईकुडी महिला थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी।

दोबारा आया विजय, अपर्णा को कुछ ना हो इसलिए खुद को कर दिया आग के हवाले

दोबारा आया विजय, अपर्णा को कुछ ना हो इसलिए खुद को कर दिया आग के हवाले

बीते शनिवार को विजय दोबारा अपर्णा के घर पहुंचा। शादी के लिए मना करते हुए अपर्णा के परिवारी जनों ने कथित तौर पर कहा कि सारा मामला खत्म हो जाएगा अगर अपर्णा की मौत हो जाए। बता दें कि अपर्णा के घरवाले ऑनर किलिंग के बारे में सोच रहे थे। इसे सुनने के बाद विजय पेट्रोल ले आया और अपर्णा के घर के सामने ही खुद को आग के हवाले कर दी। उसने कहा कि अपर्णा को कुछ नहीं होना चाहिए, उसे एक खरोंच तक नहीं आनी चाहिए इससे अच्छा है कि वो अपनी जान दे दे। विजय को आग में देख आसपास के लोग बचाने आए। उसे बुरी हालत में अस्‍पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+