"सनातन धर्म को खत्म करने की कोशिश करोगे तो खुद खत्म हो जाओगे", गिरिराज सिंह ने राहुल-स्टालिन को दी नसीहत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एकबार फिर से राहुल गांधी और स्टालिन को निशाने पर लिया है। उन्होंने राहुल गांधी, एमके स्टालिन और उनके बेटे को सनातन को खत्म करने वाला करार दिया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का मजाक उड़ाना और इसे खतरे में डालना बंद करना होगा।

संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का दावा था कि गौमूत्र से उनका कैंसर ठीक हुआ है। सभी कांग्रेस नेताओं को उनसे सीख लेनी चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा, "मैं राहुल गांधी, स्टालिन पिता-पुत्र को कहना चाहता हूं, भारत के सनातन की पहचान गंगा और गौ माता हैं। मजाक करना बंद करो, सनातन धर्म को खत्म करना बंद करो।" अपने बयान में केंद्रीय मंत्री ने टुकड़े-टुकड़े गैंग को भी निशाने पर लिया।

Giriraj Singh

क्या था कांग्रेस नेता का दावा?
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के पूर्व नेता और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री रह चुके ऑस्कर फर्नांडिस के एक पुराने राज्यसभा भाषण को एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया है। शेयर किए गए वीडियो में ऑस्कर फर्नांडिस बता रहे हैं, "मैं कैंसर से पीड़ित था और मेरी बिमारी का कोई इलाज नहीं था। फिर मैं एक आश्रम में पहुंचा जहां गौमूत्र के जरिए मेरे कैंसर का ट्रीटमेंट किया गया और मैं ठीक हो गया।" इस वीडियो में ऑस्कर फर्नांडिस ये भी बताते नजर आ रहे हैं कि कैसे उनके घुटने का दर्द योग से ठीक हुआ। अपने भाषण में वो खेती से जुड़े फायदे भी बता रहे हैं।

ऑस्कर फर्नांडिस के इसी वीडियो को शेयर करते हुए गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी को खरी-खोटी सुनाई है। केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, "सुनो स्टालिन पिता-पुत्र और राहुल गांधी जो आप सनातन को खत्म करना चाहते हो ! गौमाता व गौमूत्र से नफरत करते हो तो सुनो आपसे बड़े कांग्रेसी नेता ऑस्कर फर्नांडिस जी का राज्यसभा का वक्तव्य। जो सनातन को खत्म करने की सोचता है वो खुद खत्म हो जाएगा !"

जैसा की आप जानते हैं, कांग्रेस के नेता, राज्यसभा सांसद और यूपीए सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री रह चुके ऑस्कर फर्नांडिस की मृत्यु 13 सितम्बर 2021 को मैंगलुरु के एक अस्पताल में हुई थी। उस वक्त उनकी उम्र 80 साल की थी।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ऑस्कर फर्नांडिस के एक पुराने राज्यसभा भाषण को शेयर कर कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ-साथ स्टालिन और टुकड़े-टुकड़े गैंग को नसीहत दी है। केंद्रीय मंत्री अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं।

यह देखें: गिरिराज सिंह ने कहा मदरसों पर रोक लगाए नीतीश सरकार, 'वोट के लिए अवैध लोगों को पनाह देते हैं सीएम'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+