बवाल के बावजूद गुलाम अली दिल्ली में देंगे प्रस्तुति, केजरीवाल ने की पुष्टि

दिल्ली। इस समय पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली को लेकर महाराष्ट्र उबल रहा है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार इस बवाक को कुछ और रंग में रंगने तैयार है इसलिए उसने गुरूवार को गुलाम अली को दिल्ली में प्रोग्राम करने का न्यौता दिया था जिसे कि आज गुलाम अली ने स्वीकार भी कर लिया है।

इस बारे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद पुष्टि की है, हालांकि गुलाम अली का प्रोग्राम दिसंबर में होगा। केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्विटर पर बताया कि गुलाम अली राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर में संगीत कार्यक्रम करने के लिए राजी हो गए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर लिखा है कि गुलाम अली साहब हम आपके बहुत बड़े फैन हैं। अभी आपसे बात करके बहुत अच्छा लगा। दिसंबर में दिल्ली में एक कार्यक्रम करने के लिए तैयार होने के लिए शुक्रिया।

मालूम हो कि गुलाम अली (75) को इस सप्ताह फिल्म नगरी मुंबई और पुणे में महान गायक जगजीत सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर लाइव प्रस्तुति देनी थी, लेकिन शिव सेना द्वारा इस कार्यक्रम में खलल डालने की धमकी देने के बाद बुधवार को वहां इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था जिसके बाद दिल्ली सरकार की ओर से कहा गया था कि संगीत को सरहदों की तकरार से नहीं जोड़ना चाहिए।

पढ़े: पूरी खबर..गुलाम अली को केजरीवाल ने दिया दिल्ली में प्रोग्राम का न्यौता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+