गमगीन गुलाम अली को केजरीवाल ने दिया दिल्ली में प्रोग्राम करने का न्यौता
दिल्ली। गुलाम अली के दुख को देखकर अब लोग इस पर सियासी दांव खेलने लग गये हैं। जी हां दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गायक गुलाम अली को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कंसर्ट करने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि संगीत की कोई सरहद नहीं होती।
शिवसेना की धमकी के बाद महाराष्ट्र में गुलाम अली का प्रोग्राम रद्द
केजरीवाल की अपील, आम आदमी देश को बचा लो
मालूम हो कि मुंबई में गुलाम अली के प्रोग्राम को शिवसेना के विरोध की वजह से रद्द करना पड़ा है जिसके बाद दिल्ली सीएम की ओर से गुलाम अली को आमंत्रित किया गया है। आपको बता दें कि शिवसेना ने कहा है कि वो पाकिस्तान की कला और पाकिस्तानी कलाकारों की इज्जत करते हैं लेकिन वो पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के सांस्कृतिक संबंध के खिलाफ हैं क्योंकि पाक सीमा पर लगातार हमारे नागरिकों और सैनिकों पर हमले कर रहा है।
दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तानी गायक का स्वागत करते हैं कि वह दिल्ली आकर प्रस्तुति दें। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'दुखद है कि गुलाम अली को मुंबई में अनुमति नहीं मिली. मैं उन्हें दिल्ली आने और कंसर्ट करने का आमंत्रण देता हूं. संगीत की कोई सीमा नहीं होती।













Click it and Unblock the Notifications