Changur Baba लड़कियों को कराता था लापता? गाजियाबाद की लड़की ने बहन को दुबई भेजने का लगाया आरोप
Changur Baba News: धर्मांतरण का रैकेट चलाने का आरोपी छांगुर बाबा और उसके चेलों के कारनामे धीरे-धीरे खुल रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED), फेमा और यूपी एसटीएफ की जांच में अब तक कई चौंकानेवाले तथ्य सामने आए हैं। छांगुर बाबा और उसकी गैंग के ऊपर गाजियाबाद में रहनेवाली एक महिला ने अपनी बहन को अगवा कर दुबई भेजने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि छांगुर बाबा के एक चेले बदर अख्तर सिद्दीकी ने उसकी बहन को अगवा किया था।
छांगुर बाबा और उसके नेटवर्क की परतें धीरे-धीरे खुलती जा रही हैं। ईडी और फेमा को जांच में बाबा की कई बेनामी संपत्ति और विदेशी फंडिंग के प्रमाण मिले हैं। अब एक और आशंका जताई जा रही है कि बाबा और उसके चेले मिलकर लड़कियों को विदेश भेजने का नेटवर्क चलाते थे। गाजियाबाद की एक महिला की शिकायत के बाद एजेंसियां इस एंगल से भी जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: 'काजल करना’ यानी ब्रेनवॉश! 'छांगुर बाबा' के धर्मांतरण वाले कोडवर्ड् को UP ATS ने किया डिकोड
Changur Baba के चेले पर महिला को अगवा कर दुबई भेजने का आरोप
पीड़ित बहन का दावा है कि 24 अक्टूबर 2019 से उसकी बहन लापता है और आखिरी बार वह बदर अख्तर के साथ देखी गई थी। उसने बताया कि उसकी बहन उस वक्त टूर एंड ट्रेवल्स का कोर्स कर रही थी। इस कोर्स के दौरान ही बदर अख्तर से उसकी जान-पहचान हुई। महिला का आरोप है कि अख्तर ने उसकी बहन को प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसका भरोसा जीत लिया। जिस दिन वह घर से लापता हुई थी, उसे आखिरी बार बदर अख्तर के साथ ही कार में देखा गया था। महिला का आरोप है कि कार में पहले से तीन और लोग सवार थे।
छांगुर बाबा को बुधवार को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया था और वहां उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया है। मीडिया ने जब उनसे आरोपों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कौन से आरोप की बात हो रही है। मैंने कुछ नहीं किया है, मैं बेगुनाह हूं।
ATS और ED की जांच में आए कई चौंकानेवाले तथ्य सामने
छांगुर बाबा पर एटीएस और ईडी की जांच में धर्मांतरण और आईएसआई से जुड़े तार सामने आ रहे हैं। गाजियाबाद की युवती के आरोपों के बाद अब एजेंसियां इस एंगल से भी जांच कर सकती हैं। ईडी को बाबा के पुणे, मुंबई समेत यूपी के कई शहरों में बेनामी संपत्ति होने के प्रमाण मिले हैं। इसके अलावा, विदेशी फंडिंग के जरिए भी करोड़ों रुपये मिले हैं। एजेंसियां ट्रांजेक्शन और बैंक खातों की जांच कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: UP News: घर वापसी के बाद शुरू हुई परेशानी, महिलाओं ने कहा- छांगुर बाबा के नेटवर्क से मिल रही धमकी












Click it and Unblock the Notifications