75 साल की महिला की हत्या में बेटी पर शक
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 17 अगस्त को एक 75 साल की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस केस की जांच कर रही पुलिस टीम महिला की बेटियों की भूमिका के बारे में पता लगा रही है। मौत के बाद महिला के शरीर से गहने भी गायब भी थे और तोड़फोड़ भी की गई थी, पुलिस इन बिंदुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में 2019 के चुनाव से पहले RSS और AAP का सर्वे, सामने आई बड़ी बात

पटेल नगर स्थित एक एक तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर महिला अपनी 6 बेटियों के साथ रहती थी। वहीं, पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपनी संपत्ति का वारिस उन 6 में से एक बेटी को बनाया था और ये बेटी महिला को जल्द से जल्द अपने रास्ते से हटा देना चाहती थी ताकि संपत्ति को लेकर उसका मन न बदल जाए और महिला की मौत के बाद सारी जायदाद की मालकिन वो अकेली बन जाए।
सिहानी गेट पुलिस ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी से कोई मदद नहीं मिल पाई है। वहीं, पुलिस अभी सारी कड़ियों को जोड़ पाने में भी नाकाम रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि घर में जबरन किसी के प्रवेश करने के सबूत नहीं मिले हैं। जबकि घरवालों ने पुलिस को ये भी बताया है कि उनके परिवार की किसी बाहरी व्यक्ति से कोई दुश्मनी भी नहीं थी।
ये भी पढ़ें: मनमोहन सिंह ने PM मोदी को खत लिखकर कहा-तीन मूर्ति का स्वरूप बदलने की कोशिश ना करे सरकार












Click it and Unblock the Notifications