दिल्ली में 2019 के चुनाव से पहले RSS और AAP का सर्वे, सामने आई बड़ी बात
Recommended Video

नई दिल्ली। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर आरएसएस ने सर्वे किया है, जिसके नतीजों ने भाजपा की मुश्किल बढ़ा दी है। सर्वे में यह बात सामने आई है कि 7 में से पांच सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ सकता है, जबकि आम आदमी पार्टी को इन सीटों पर जीत मिल सकती है। पार्टी को यहां सिर्फ दो सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में दिल्ली की सभी सात सीटों पर भाजपा का कब्जा है। सर्वे में कहा गया है कि दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

आप का सर्वे
वहीं आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली में सर्वे कराया है, जिसमे यह बात सामने आई है कि पार्टी की चार सीटों पर स्थिति मजबूत है, लेकिन सभी सात सीटों पर भाजपा की उसकी मुख्य प्रतिद्वदी है। कांग्रेस ने दिल्ली में अभी तक कोई सर्वे नहीं कराया है, जिससे की प्रदेश की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सके। आम आदमी पार्टी ने पहले ही इस दिल्ली की पांच लोकसभा सीटों पर अपने पर्यवेक्षकों की घोषणा कर दी है।

भाजपा यहां कमजोर
आरएसएस द्वारा कराए गए सर्वे में कहा गया है कि जिन दो सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार मजबूत हैं उसमे वेस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली की सीटें हैं, जहां प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी मजबूत हैं। जबकि उदित राज सबसे कमजोर सांसद के रूप में सामने आए हैं। यही नहीं केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के खिलाफ भी लोगों में असंतोष है और लेकिन उनकी साफ छवि उनके पक्ष में जा रही है, जिसका उन्हें फायदा मिल सकता है।

कांग्रेस कर रही है तैयारी
आप के सर्वे के अनुसार ट्रांस यमुना की दोनों सीटों पर पार्टी की स्थिति मजबूत है। जबकि नई दिल्ली और एकमात्र आरक्षित सीट पर आप काफी पीछे नहीं है। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार अभी तैयारी कर रहे हैं क्योंकि पार्टी इस बार युवा उम्मीदवारों को मौका दे सकती है। सूत्रों के अनुसार कुछ कांग्रेस नेता अपने बच्चों के लिए टिकट हासिल करने की जुगत में लगे हैं, जसिमे सज्जन कुमार, जेपी अग्रवाल और शीला दीक्षित शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें- महिला सांसद पर भड़के पीएम मोदी, फोन की रिकॉर्डिंग डिलीट कराके बंद करवाया मोबाइल
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है?












Click it and Unblock the Notifications