कितनी संपत्ति के मालिक हैं जीत अडानी? जिनकी आज हीरा व्यवसायी की बेटी दिवा शाह से हो रही शादी
Gautam Adani son Jeet Adani net worth: भारत के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी आज 7 फरवरी को दिवा शाह के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे है। गौतम अडानी के बेटे की हाई-प्रोफाइल शादी की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। इसकी वजह है कि जहां सेलिब्रिटी शादियों की चमक-दमक अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं, वहीं ये शादी बड़े ही सादगी भरे अंदाज में हो रही है।
अरबपति शख्स गौतम अडानी के बेटे की इस शादी में करीबी परिवार और दोस्त और कुछ जानी-मानी हस्तियां शामिल हो रहे हैं। अपनी शादी से ठीक दो दिन पहले, इस जोड़े ने विकलांग महिलाओं की शादी में सहायता के लिए 10-10 लाख रुपये दान कर खूब चर्चा बटोरी। आइए जानते हैं अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी कितनी संपत्ति के है मालिक?

बता दें गौतम अडानी ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया था कि "टेलर स्विफ्ट" में शादी होने का दावा किया था। अडानी ने कहा "जीत की शादी 7 फरवरी को है। हमारा रहन-सहन आम लोगों की तरह ही है। जीत की शादी बहुत पारंपरिक होगी, बहुत ही सरल तरीके से आयोजित की जाएगी।
कहां हो रही जीत और दिवा शाह की शादी?
अरबपति गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी आज अपनी मंगेतर दिवा शाह से सादे समारोह में अहमादाबाद में शादी करेंगे। शादी से पहले के समारोह अहमदाबाद में अरबपति अडानी परिवार के विशाल निवास शांतिवन में हुए और शादी अहमदाबाद के अडानी टाउनशिप शांतिग्राम में हो रही है। कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें शांतिग्राम सजावट से जगमता नजर आ रहा है।
दिवा और जीत ने शादी से पहले लिया है ये बड़ा संकल्प
जीत और दिवा ने हर साल 500 विकलांग लड़कियों की शादी करवाने की कसम खाई है। गौतम अडानी ने इस फैसले पर अपनी खुशी और गर्व व्यक्त करते हुए कहा था "यह बहुत खुशी की बात है कि मेरे बेटे जीत और बहू दिवा एक पवित्र संकल्प के साथ अपने विवाहित जीवन की शुरुआत कर रहे हैं।"
कितने पढ़े-लिखें हैं जीत अडानी?
दिवा शाह महशूर हीरा व्यवसायी सी. दिनेश एंड कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड की बेटी हैं। वहीं 1997 में जन्मे 28 वर्षीय जीत अडानी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से डिगी हासिल की है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वो अडानी ग्रुप ज्वाइन किया और बिजनेस संभाल रहे हैं।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं जीत अडानी?
जीत अडानी की संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जीत की कुल संपत्ति लगभग 1000 करोड़ रुपये है। फोटोग्राफी और मोटरबाइक रेसिंग के शौकीन हैं और गिटार बहुत अच्छा बजाते हैं। जीत मीडिया से हमेशा दूरियां बना कर रखते हैं।
जीत अडानी क्या करते हैं?
गौतम अडानी के बेटे जीत अडारी 2019 में अडानी ग्रुप से जुड़े और 2020 में उन्हें अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स का डॉयरेक्टर नियुक्त किया गया। इसके बाद से अडानी डिजिटल लैब्स के प्रेसिडेंट और अडानी ग्रुप फाइनेंस के वाइस प्रसिडेंट बनाए गए।
जीत ने अडानी गुप के इन प्रोजेक्ट को बुलंदियों पर पहुंचाया
जीत अडानी का देश भर में अडानी एयर पोर्ट मैनेजमेंट का आगे बढ़ाने में अहम रोल रहा है। इसके अलावा ग्रीन एनर्जी और Renewable एनर्जी प्रोजेक्ट में भी जीत की अहम भूमिका रही है












Click it and Unblock the Notifications