'बेहद साधारण और पारंपरिक तरीके से होगी शादी', गौतम अडानी ने महाकुंभ में बताया छोटे बेटे जीत कब बनेंगे दूल्हा
Gautam Adani: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने अपने छोटे बेटे जीत अडानी की शादी की तारीख का ऐलान प्रयागराज के महाकुंभ के दौरान कर दिया है। 21 जनवरी को अडानी अपने परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप का भी दौरा किया और ISKCON मंदिर के कैंप में परिवार संग पूजा-अर्चना करने के बाद 'सेवा' भी की।
अपने दौरे के बीच मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपने छोटे बेटे की शादी की तारीख का भी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि उनके छोटे बेटे जीत की शादी फरवरी में होगी। अडानी ने कहा कि यह शादी पारंपरिक और साधारण तरीके से होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग शामिल होंगे।

महाकुंभ में की शादी की तारीख की घोषणा
गौतम अडानी और उनकी पत्नी मंगलवार को महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने संगम में स्नान किया और लेटे हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने बेटे की शादी की तारीख की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके बेटे की शादी साधाराण तरीके से होगी। जीत अडानी की शादी 7 फरवरी 2025 को होनी है।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: प्रयागराज पहुंचे अडानी, ISKCON में परिवार संग पूजा-अर्चना फिर की सेवा और बांटा महाप्रसाद
अपने बेटे जीत अडानी की शादी पर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, "जीत की शादी 7 फरवरी को है। हमारे कार्यक्रम आम लोगों की तरह ही होंगे। उनकी शादी बहुत ही साधारण और पूरे पारंपरिक तरीके से होगी..."
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh | On his son Jeet Adani's marriage, Adani Group chairman, Gautam Adani says, "Jeet's marriage is on 7th February. Our activities are like common people. His marriage will be very simple and with full traditional ways..." pic.twitter.com/CebEZ4q14i
— ANI (@ANI) January 21, 2025
'मां गंगा के आशीर्वाद से बड़ा कुछ नहीं'
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, "प्रयागराज महाकुंभ में मुझे जो अनुभव हुआ, वो अद्भुत है...यहां जो प्रबंधन है, मैं देशवासियों की ओर से पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं...यहां जो प्रबंधन है- वो प्रबंधन संस्थानों के लिए शोध का विषय है। मेरे लिए मां गंगा के आशीर्वाद से बड़ा कुछ नहीं है..."
#WATCH | #MahaKumbh2025 | Prayagraj, Uttar Pradesh: Adani Group Chairman, Gautam Adani says, "The experience that I have here at Prayagraj Maha Kumbh is wonderful...The management that is here, I want to thank PM Modi and CM Yogi Adityanath on behalf of the countrymen... The… pic.twitter.com/rMZLgVDwKn
— ANI (@ANI) January 21, 2025
'उत्तर प्रदेश में जारी रहेगा निवेश'
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, "उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं, यहां की आबादी 27 करोड़ है। अडानी समूह उत्तर प्रदेश सरकार के विकास कार्यों में योगदान देना जारी रखेगा। हम राज्य में अपने निवेश को अधिकतम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh | Adani Group chairman, Gautam Adani says, "Uttar Pradesh has immense opportunities, it has a 27 crore population. Adani Group will continue to contribute to the developmental work of Uttar Pradesh govt. We are committed to maximising our… pic.twitter.com/RQhG2KKPMe
— ANI (@ANI) January 21, 2025
दिवा जैमिन शाह बनेंगी जीत अडानी की दुल्हन
जीत अडानी की शादी गुजरात के हीरा व्यापारी जैमिन शाह की बेटी दिवा जैमिन शाह से हो रही है। दोनों ने 12 मार्च 2023 को सगाई की थी और अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के कार्यक्रम में हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट के परफॉर्म करने की संभावना है।
क्या करते हैं अडानी के छोटे बेटे जीत?
गौतम अडानी के दो बेटे हैं-करण अडानी और जीत अडानी। छोटे बेटे जीत का जन्म 7 नवंबर 1997 को हुआ। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से ग्रेजुएशन किया है और 2019 में भारत लौटे।
जीत अडानी साल 2019 से अडानी ग्रुप के साथ जुड़े हैं और कारोबार में पिता और भाई की मदद कर रहे हैं। वे ग्रुप के सीएफओ कार्यालय में स्ट्रैटेजिक फाइनेंस, कैपिटल मार्केट्स और रिस्क एंड गवर्नेंस पॉलिसी देखते हैं। इसके अलावा वे एयरपोर्ट बिजनेस और अडानी डिजिटल लैब्स का भी नेतृत्व कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: महाकुंभ में पत्नी संग पहुंचे गौतम अडानी, बनाया महाप्रसाद और भक्तों में बांटा, देखें Video
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications