Galwan Accident: लद्दाख के चारबाग में सेना के वाहन पर चट्टान गिरने से 2 अफसर शहीद, 3 घायल

Galwan Accident: लद्दाख के गलवान घाटी में भूस्खलन की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। सैन्य काफिले के एक वाहन पर चट्टान गिरने की वजह से 2 सैन्य अधिकारी शहीद हो गए हैं और 3 अन्य अधिकारी घायल हो गए हैं। घायलों को एयरलिफ्ट कर लेह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सैन्य काफिला रूटीन राउंड पर दुरबुक से चोंगताश जा रहा था। गंभीर रूप से घायलों में दो मेजर और एक कैप्टन शामिल हैं।

इस हादसे में 14 सिंध हॉर्स के लेफ्टिनेंट कर्नल मनकोटिया और दलजीत सिंह शहीद हो गए हैं। मेजर मयंक शुभम (14 सिंध हॉर्स), मेजर अमित दीक्षित और कैप्टन गौरव (60 आर्म्ड) घायल हैं और लेह के अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। सभी अधिकारी ड्यूटी के दौरान सफर में थे।

Galwan Accident

Galwan Accident पर भारतीय सेना ने जारी किया बयान

भारतीय सेना की ओर से इस दुर्घटना पर डिटेल शेयर की गई है। आर्मी की ओर से दिए बयान के मुताबिक, 'घायल जवानों को 153 GH, लेह ले जाया गया है।' भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स की ओर से दी जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई को करीब 11:30 बजे लद्दाख में एक सैन्य काफिले के वाहन पर चट्टान से एक पत्थर गिर गया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बता दें कि गलवान घाटी में बरसात के महीने में पहाड़ी इलाका और काफी ऊंचाई पर बने रास्तों की वजह से भूस्खलन का खतरा बना रहता है। हादसे की जो पहली तस्वीर सामने आई है उसमें नजर आ रहा है कि सेना का ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह दुर्घटना कितना भीषण रहा होगा।

यह भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas पर सेना का डिजिटल तोहफ़ा, अब शहीदों को ऑनलाइन दें श्रद्धांजलि, जानिए पूरा प्रोसेस

कुछ महीने पहले ही हुआ था रामबन का भीषण हादसा

इस साल मई में जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सेना एक वाहन हादसे का शिकार हो गया था। रामबन हादसा जिले में बैटरी चश्मा के पास हुआ था। यह हादसा इतना भयानक था कि सेना का ट्रक 200-300 मीटर गहरी खाई में गिर गया और इस ट्रक के सिर्फ टुकड़े ही बरामद हुए थे। इस हादसे में भी सेना के 3 जवान शहीद हो गए थे। हादसे की कारणों की पड़ताल में पता चला कि सेना का ट्रक फिसल गया था और संतुलन खो देने की वजह से यह हादसा हुआ था।

यह भी पढ़ें: पुंछ में लश्कर के मंसूबों पर फिरा पानी, सेना ने Operation Shivshakti चला कर आतंकी नेटवर्क पर की दोहरी चोट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+